Basti Kanwar Yatra 2023: बस्ती में कांवड़ यात्रा के बीच पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान, यहां देखें पूरा मैप

Sawan 2023 News: बस्ती शहर रूट डायवर्जन का विवरण

Basti Kanwar Yatra 2023: बस्ती में कांवड़ यात्रा के बीच पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान, यहां देखें पूरा मैप
basti kanwar yatra 2023 diversion route basti city

Basti Kanwar Yatra 2023: सावन मास की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. कांवड़िये, आस्था और श्रद्धा के जल से भगवान भोलेनाथ को नहालाने की तैयारी कर ली है. ऐसे में जिला प्रशासन भी तैयार हो गया. बस्ती में जिला प्रशासन ने तैयारियों के बीच रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया. इसकी मदद से कांवड़ियों के साथ-साथ आम लोगों के भी आवागमन में सुगमता होगी.

आइए हम आपको बताते हैं कि बस्ती में पुलिस ने किन रास्तों पर कैसा रूट डायवर्जन लगाया है. 

कौन हैं ओमवीर सिंह, जिन्हें बनाया गया बस्ती का नया SP? बलिया से अब बस्ती की संभालेंगे कमान यह भी पढ़ें: कौन हैं ओमवीर सिंह, जिन्हें बनाया गया बस्ती का नया SP? बलिया से अब बस्ती की संभालेंगे कमान

बस्ती शहर रूट डायवर्जन का विवरण-

UPI शुल्क के विरोध में व्यापारी सड़क पर, PM के नाम सौंपा ज्ञापन; 2000 रुपये से ऊपर के भुगतान पर प्रस्तावित चार्ज वापस लेने की मांग यह भी पढ़ें: UPI शुल्क के विरोध में व्यापारी सड़क पर, PM के नाम सौंपा ज्ञापन; 2000 रुपये से ऊपर के भुगतान पर प्रस्तावित चार्ज वापस लेने की मांग

  • शास्त्री चौक/ क्लेक्ट्रेट चौराहे पर एक बैरियर लगाकर रामचन्द्र शुक्ल तिराहे या कावंरियो के रास्ते पर किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जायेगा. जिनके बस्ती शहर से बाहर जाना है उन्हें मूड़घाट/बड़ेबन के रास्ते डायवर्ट कर दिया जायेगा.
  • पुराना डाकखाना/कटरा से आने वाले समस्त वाहनों को फब्बारा होते हुए रौता के तरफ मोड़ दिया जायेगा. चेतक तिराहे पर बैरियर लगाकर कम्पनीबाग अथवा रामचन्द्र शुक्ल से आने वाले प्राइवेट वाहनों को कम्पनीबाग की तरफ मोड़ दिया जायेगा .

बस्ती में PDA का शक्ति प्रदर्शन, महेंद्रनाथ यादव के मार्च पर अखिलेश ने साधा BJP पर निशाना यह भी पढ़ें: बस्ती में PDA का शक्ति प्रदर्शन, महेंद्रनाथ यादव के मार्च पर अखिलेश ने साधा BJP पर निशाना

  • फव्वारा तिराहा से कोई वाहन कम्पनीबाग के तरफ नही जायेगा . गड़गोड़िया तिराहा, काशीराम आवास से कोई भी वाहन डाडिहा के तरफ नही जायेगा. सभी वाहनों को अस्तपलात चौराहा से सोनूपार की तरफ डायवर्ट किया जायेगा .

  • सोनूपार तिराहा से कोई भी वाहन डारीडिहा के तरफ नही जायेगा. समस्त वाहनों को अस्पताल के तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा एवं कावरियां वाहन को सोनूपार तिराहे के पास स्थित बाग में पार्क कराया जायेगा
  • अम्बेडकर नगर की तरफ से बस्ती लखनऊ के तरफ जाने वाले वाहनों को रामजानकी मार्ग से संतकबीर नगर के तरफ डायवर्ट किया जायेगा .
  • बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को फुटहिया नगर होते हुए कलवारी मार्ग से अम्बेडकर नगर टाण्डा हेतु पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए डायवर्ट किया जायेगा .

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: कांवड़ियों के लिए बस्ती में खास एप लॉन्च, इस वेबसाइट के जरिए मिलेगी खास मदद

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है