लखनऊ-कानपुर के बीच सफर होगा आसान, अगले महीने से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे

लखनऊ-कानपुर के बीच सफर होगा आसान, अगले महीने से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे
लखनऊ-कानपुर के बीच सफर होगा आसान, अगले महीने से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. लंबे समय से निर्मित हो रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे अब लगभग पूरा हो चुका है और इसके शुरू होने का इंतजार तेजी से बढ़ रहा है.

करीब 63 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए बनाया जा रहा है. कई सालों से इस परियोजना पर काम चल रहा था और अब इसका निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है.

अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे के अधिकांश हिस्सों पर निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है. सड़क, पुल और एलिवेटेड हिस्सों का निर्माण लगभग खत्म हो गया है. अब सिर्फ कुछ जगहों पर अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है.

UP में बदल सकती है बिजली व्यवस्था, गांव-कस्बों में 24 घंटे मिलेगी सप्लाई! यह भी पढ़ें: UP में बदल सकती है बिजली व्यवस्था, गांव-कस्बों में 24 घंटे मिलेगी सप्लाई!

सुरक्षा और सुविधाओं का खास ध्यान

इस एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है. पूरे रास्ते में वाहनों की निगरानी के लिए 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

UP: 111 ग्राम पंचायतों ने श्रमदान से बदल दी तमसा नदी की तस्वीर, 89 KM तक सफाई यह भी पढ़ें: UP: 111 ग्राम पंचायतों ने श्रमदान से बदल दी तमसा नदी की तस्वीर, 89 KM तक सफाई

अगर किसी जगह पर कोई वाहन दो मिनट से ज्यादा समय तक खड़ा रहता है तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी. इसके अलावा हर 2 किलोमीटर पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स भी लगाए जा रहे हैं, जिससे ड्राइवर जरूरत पड़ने पर सीधे कंट्रोल रूम और पुलिस से संपर्क कर सकेंगे.

लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्म यह भी पढ़ें: लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्म

दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस भी जल्दी पहुंच सके, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है. बताया गया है कि किसी भी हादसे की जानकारी मिलते ही करीब 10 मिनट के भीतर एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी.

यात्रियों के लिए रेस्ट एरिया भी बनेंगे

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस वे के दोनों ओर रेस्ट एरिया भी बनाए जाएंगे. इन जगहों पर लोगों को कई जरूरी सुविधाएं मिलेंगी.

यहां आधुनिक टॉयलेट, रेस्ट रूम, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं होंगी. साथ ही सीएनजी स्टेशन और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे.

इसके अलावा वाहन रिपेयरिंग वर्कशॉप, बैंक एटीएम और छोटे होटल भी बनाए जाएंगे, जिससे लंबी यात्रा करने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यहां छोटा ट्रॉमा सेंटर, एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी.

अब लगभग पूरा हो चुका है काम

परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है. स्कूटर इंडिया के पास करीब 120 मीटर का जो हिस्सा पहले अधूरा था, अब पूरा कर लिया गया है.

वर्तमान में उस हिस्से में अंतिम फिनिशिंग का काम किया जा रहा है और उम्मीद है कि 20 मार्च तक यह काम भी पूरा हो जाएगा. इसके बाद एक्सप्रेस वे की सुरक्षा जांच और टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

1 अप्रैल से दौड़ सकते हैं वाहन

अगर टेस्टिंग के दौरान सब कुछ ठीक पाया जाता है तो 1 अप्रैल से इस एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा. इस सड़क पर वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है.

इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा. अभी लखनऊ से कानपुर पहुंचने में 1.5 से 2 घंटे तक लग जाते हैं, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह दूरी सिर्फ 40 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी.

करीब 4 हजार करोड़ रुपये से बने इस एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा कानपुर जिले में है और बाकी हिस्सा लखनऊ जिले में आता है. वर्तमान में यह 6-लेन का बनाया गया है, लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।