उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल के जनपदीय अधिवेशन में उठे मुद्देः एकजुटता पर जोर

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल के जनपदीय अधिवेशन में उठे मुद्देः एकजुटता पर जोर
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल के जनपदीय अधिवेशन में उठे मुद्देः एकजुटता पर जोर

 रविवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ‘ पूर्व माध्यमिक’ का जनपदीय अधिवेशन रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में सम्पन्न हुआ. अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष संजयमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल कठिन परिवेश में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होने पुरानी बहाली, टेट के सवाल को लेकर निर्णायक आन्दोलन और एकजुटता पर जोर दिया. अधिवेशन के दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी राधेश्याम वर्मा और पंकज कुमार चौधरी की देख रेख में हुये चुनाव में सर्व सम्मत से अजय कुमार पाल अध्यक्ष,

मोहम्मद इजहारूल हक अंसारी महामंत्री, प्रदीप कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष, उमेश मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष कुमार मिश्र, गिरजेश कुमार, दिनेश कुमार, सत्या पाण्डेय उपाध्यक्ष, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, फैजान अहमद, सरवरजमाल, डा. राजेश सक्सेना संयुक्त मंत्री, सुशील कुमार पटेल लेखाकार और मो. आलम आडिटर घोषित किये गये. प्रदेश अध्यक्ष संजयमणि त्रिपाठी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया.

अधिवेशन को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल मौर्य, अजय कुमार पाण्डेय, संजय कुमार राय, अभय प्रताप सिंह, सन्त कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, कुलदीप सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लवकुश वर्मा, राजीव शरण, मनोज कुमार, सुरेन्द्र पटेण्ल, घनश्याम यादव, अब्दुल माबूद, अब्दुल कैयूम, जितेन्द्र कुमार, सतीश चन्द्र यादव, लवकुश वर्मा, मक्खन लाल, मो. असलम, मनमोहन, विवेकानन्द, डा. सुनील कुमार यादव, रवि प्रकाश, मेराज अहमद, गुलाम अशरफ, बाबूराम वर्मा, करूणांकर, अजय प्रताप चौधरी, दिलीप कुमार, विशाल पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में   शिक्षक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है