शैक्षिक महासंघ की बैठक में मुद्दो पर विमर्श

69858306_111422296896677_1066021508616290304_n

संवाददाता- बस्ती (भाब). कोरोना संक्रमण काल में संवाद के नये माध्यम तलाशे जा रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक ऑन लाइन हुई जिसमें शिक्षकों की भूमिका, शिक्षण पद्धति सहित अनेक विन्दुओं पर विस्तार से विमर्श किया. बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओम पाल सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह, प्रदेश संरक्षक अजीत सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रमुख संजीव बालियान, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. निर्णय लिया गया कि आगामी 12 नवम्बर से 25 दिसम्बर के बीच महासंघ के रजत जयंती अवसर पर जन जागरण यात्रा निकाली जायेगी.

यह जानकारी देते हुये महासंघ के बस्ती जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द कुमार निषाद ने बताया कि गत 14 मई को प्रातः 9 बजे समूचे प्रदेश में एक साथ कोरोना वायरस से मुक्ति के लिये सामूहिक प्रार्थना किया गया था. इसी कड़ी में जरूरतमंदों की सेवा का सिलसिला भी चलता रहा.

बताया कि कोरोना काल में आॅन लाइन शिक्षा एक वैकल्पिक व्यवस्था है. इसे पूर्ण व्यवस्था के रूप में संचालित करने के लिये नये नियम बनाने होंगे. इसी कड़ी में सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल, संतकबीर नगर के आंजनेय त्रिपाठी, बस्ती के महामंत्री अटल बिहारी गौड़, विनय प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये. शैक्षिक महासंघ की बैठक में मुद्दो पर विमर्श

बस्ती के रुधौली में राज्यपाल की नामित सभासद बनीं रंजना सिंह यह भी पढ़ें: बस्ती के रुधौली में राज्यपाल की नामित सभासद बनीं रंजना सिंह

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 May 2020 By Bhartiya Basti

शैक्षिक महासंघ की बैठक में मुद्दो पर विमर्श

संवाददाता- बस्ती (भाब). कोरोना संक्रमण काल में संवाद के नये माध्यम तलाशे जा रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक ऑन लाइन हुई जिसमें शिक्षकों की भूमिका, शिक्षण पद्धति सहित अनेक विन्दुओं पर विस्तार से विमर्श किया. बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओम पाल सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह, प्रदेश संरक्षक अजीत सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रमुख संजीव बालियान, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. निर्णय लिया गया कि आगामी 12 नवम्बर से 25 दिसम्बर के बीच महासंघ के रजत जयंती अवसर पर जन जागरण यात्रा निकाली जायेगी.

यह जानकारी देते हुये महासंघ के बस्ती जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द कुमार निषाद ने बताया कि गत 14 मई को प्रातः 9 बजे समूचे प्रदेश में एक साथ कोरोना वायरस से मुक्ति के लिये सामूहिक प्रार्थना किया गया था. इसी कड़ी में जरूरतमंदों की सेवा का सिलसिला भी चलता रहा.

बताया कि कोरोना काल में आॅन लाइन शिक्षा एक वैकल्पिक व्यवस्था है. इसे पूर्ण व्यवस्था के रूप में संचालित करने के लिये नये नियम बनाने होंगे. इसी कड़ी में सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल, संतकबीर नगर के आंजनेय त्रिपाठी, बस्ती के महामंत्री अटल बिहारी गौड़, विनय प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये. शैक्षिक महासंघ की बैठक में मुद्दो पर विमर्श

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/issues-discussed-in-academic-federation-meeting/article-3581
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है