बसपा ‘ओबीसी’ संगठन के समीक्षा बैठक में सरकार बनाने के लिये संगठन की मजबूती पर जोर

सोमवार को बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसी’ संगठन की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अमोढा खास में जिला संयोजक के.सी. मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई. समीक्षा बैठक के दौरान अनेक लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया. बैठक के मुख्य अतिथि मण्डल संयोजक उदयभान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाने की जरूरत है. कहा कि बसपा के लिये सामाजिक भाई चारा प्राथमिकता है. कहा कि बहन सुश्री मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में सर्व समाज का समुचित विकास और लोगों को न्याय मिला. इस संदेश को लोगों तक पुरजोर ढंग से पहुंचाने की जरूरत है.

संचालन करते हुये बसपा  सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसी’ संगठन  के जिला संयोजक अनूप कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाते हुये कहा कि  बसपा सरकार के दौरान ओबीसी वर्ग के हित में सर्वाधिक कार्य किये गये. उन्होने  कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुये आवाहन किया कि कार्यकर्ता बहन सुश्री मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाय.

बैठक की अध्यक्षता करते हुये  जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी द्वारा ओबीसी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि राम चरन और अनिल आजाद  ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से  अधिक ओबीसी समाज के लोगों को बसपा से जोड़ने की अपील की.  कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें.

बस्ती में साँस लेना भी खतरनाक! AQI 136 पार, जानिए किन फैक्ट्रियों से हो रहा नुकसान यह भी पढ़ें: बस्ती में साँस लेना भी खतरनाक! AQI 136 पार, जानिए किन फैक्ट्रियों से हो रहा नुकसान

 बैठक में प्रमुख रूप से नवमी प्रसाद, राजेश राव, राम सूरत चौहान, संदीप चौहान, राम सुरेश चौहान, शिवकुमार, सुरेश सिंह, प्रमोद चौहान, पंकज चौहान, शिवा मौर्य, रणजीत मौर्य, पप्पू चौहान, गुड्डू चौहान, अरविन्द राजभर, विनोद राजभर के साथ ही सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

अम्बेडकर पार्क की सुरक्षा, भूमि खतौनी में दर्ज कराने की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: अम्बेडकर पार्क की सुरक्षा, भूमि खतौनी में दर्ज कराने की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 Jun 2026 By Shobhit Pandey

बसपा ‘ओबीसी’ संगठन के समीक्षा बैठक में सरकार बनाने के लिये संगठन की मजबूती पर जोर

सोमवार को बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसी’ संगठन की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अमोढा खास में जिला संयोजक के.सी. मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई. समीक्षा बैठक के दौरान अनेक लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण किया. बैठक के मुख्य अतिथि मण्डल संयोजक उदयभान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाने की जरूरत है. कहा कि बसपा के लिये सामाजिक भाई चारा प्राथमिकता है. कहा कि बहन सुश्री मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में सर्व समाज का समुचित विकास और लोगों को न्याय मिला. इस संदेश को लोगों तक पुरजोर ढंग से पहुंचाने की जरूरत है.

संचालन करते हुये बसपा  सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसी’ संगठन  के जिला संयोजक अनूप कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाते हुये कहा कि  बसपा सरकार के दौरान ओबीसी वर्ग के हित में सर्वाधिक कार्य किये गये. उन्होने  कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुये आवाहन किया कि कार्यकर्ता बहन सुश्री मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाय.

बैठक की अध्यक्षता करते हुये  जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी द्वारा ओबीसी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि राम चरन और अनिल आजाद  ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से  अधिक ओबीसी समाज के लोगों को बसपा से जोड़ने की अपील की.  कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें.

 बैठक में प्रमुख रूप से नवमी प्रसाद, राजेश राव, राम सूरत चौहान, संदीप चौहान, राम सुरेश चौहान, शिवकुमार, सुरेश सिंह, प्रमोद चौहान, पंकज चौहान, शिवा मौर्य, रणजीत मौर्य, पप्पू चौहान, गुड्डू चौहान, अरविन्द राजभर, विनोद राजभर के साथ ही सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/in-the-review-meeting-of-bsp-obc-organization-emphasis-was/article-25760
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।