योगी सरकार की शिकायत निवारण व्यवस्था में बस्ती जिला बना पूरे प्रदेश में नंबर-1
उत्तर प्रदेश में आईजीआरएस (IGRS) एक ऑनलाइन प्रणाली है, जिसमें प्रदेश के 75 जिलों के लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और वेबसाइट के माध्यम से यह भी ट्रैक कर सकते हैं कि उनकी समस्या के समाधान की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है.
जब कोई व्यक्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज करता है, तो उस समस्या से जुड़े अधिकारियों को उसका निवारण करना होता है.
आईजीआरएस पोर्टल पर पूरे प्रदेश में 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की जाती है. इसके बाद हर जिले की रैंकिंग जारी की जाती है.
आईजीआरएस की अक्टूबर रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले ने पहला स्थान हासिल किया है. यह पहली बार है जब बस्ती जिले को यह रैंकिंग मिली है. सितंबर माह में यह स्थान लखीमपुर खीरी जिले को मिला था.
बस्ती की नई जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने कहा कि यह रैंकिंग पूर्व जिलाधिकारी रविश गुप्ता, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और समस्त अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है. डीएम ने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क का नतीजा है. उन्होंने बताया कि हर दिन डीएम स्तर से आईजीआरएस की निगरानी की जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने न आए. रिपोर्ट के अनुसार,बस्ती को कुल 140 में से 134 अंक प्राप्त हुए हैं.
अक्टूबर महीने में कुल 239 शिकायतें आई थीं, जिनकी मार्किंग प्रक्रिया 102 दिनों में पूरी हुई. इस दौरान औसत निस्तारण समय 0.45 दिन रहा. पिछले छह महीनों में प्रति माह औसतन 4967 शिकायतें दर्ज की गई थीं. अक्टूबर में 541 फीडबैक मिले, जिनमें से 113 असंतोषजनक पाए गए.
अधीनस्थ अधिकारियों के रैंडम श्रेणीकरण का मासिक लक्ष्य 30 था, जिसके मुकाबले 37 शिकायतों का निस्तारण किया गया. वहीं, भौतिक सत्यापन का लक्ष्य 40 था, लेकिन जिले में 45 शिकायतों का निस्तारण किया गया. मुख्यमंत्री कार्यालय से सिर्फ 6 शिकायतें आई थीं. इन्हीं कारणों से बस्ती जिले ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है