Uttar Pradesh: पंचायत चुनाव टलने की स्थिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाय

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- भाजपा पंचायत चुनाव नहीं कराएगी

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने सरकार से मांग किया है कि पंचायतों के चुनाव टलने की स्थिति में प्रशासकों की नियुक्ति के बजाय निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।

उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पंचायतीराज मंत्री  ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि वर्तमान परिस्थितियों में होने वाले अनेक सरकारी सर्वे तथा चुनावी प्रक्रिया में लगने वाली समय सीमा के दृष्टिगत त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव समय पर कराया जाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है।

जन चर्चा के अनुसार पंचायतों के चुनाव टलने की स्थिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्थान पर सरकारी कर्मियों को प्रशासक बना कर विकास कार्यों को संपादित कराए जाने की योजना पर विचार चल रहा है।

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- भाजपा पंचायत चुनाव नहीं कराएगी यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- भाजपा पंचायत चुनाव नहीं कराएगी

श्री  राना ने लिखा है कि मै बस्ती जिला पंचायत का सदस्य , बहादुरपुर विकास खण्ड का ब्लॉक प्रमुख एवं दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित रहा हूं ऐसे में मेरा अनुभव है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासकों की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जाता है।

बस्ती में ब्राह्मण नेता पर कार्रवाई से नाराजगी, FIR वापस लेने की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में ब्राह्मण नेता पर कार्रवाई से नाराजगी, FIR वापस लेने की मांग

उन्होंने अवगत कराया है कि देश के अनेक प्रदेशों में पंचायतों के चुनाव समय पर नहीं हो पाने की स्थिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों के कार्यकाल बढ़ाए जाने का नियम लागूं किया जा चुका है जिसके सार्थक परिणाम रहे हैं।

गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी यह भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

श्री राना ने कहा है कि गांव की सरकार को जन प्रतिनिधि के स्थान पर अगर नौकरशाही चलाएगी तो जहां एक तरफ लोकतंत्र का अपमान होगा वहीं आम जनता को अपनी समस्याएं सुलझाने में दिक्कतें आएंगी।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Apr 2026 By Bhartiya Basti

Uttar Pradesh: पंचायत चुनाव टलने की स्थिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाय

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने सरकार से मांग किया है कि पंचायतों के चुनाव टलने की स्थिति में प्रशासकों की नियुक्ति के बजाय निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।

उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पंचायतीराज मंत्री  ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि वर्तमान परिस्थितियों में होने वाले अनेक सरकारी सर्वे तथा चुनावी प्रक्रिया में लगने वाली समय सीमा के दृष्टिगत त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव समय पर कराया जाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है।

जन चर्चा के अनुसार पंचायतों के चुनाव टलने की स्थिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्थान पर सरकारी कर्मियों को प्रशासक बना कर विकास कार्यों को संपादित कराए जाने की योजना पर विचार चल रहा है।

श्री  राना ने लिखा है कि मै बस्ती जिला पंचायत का सदस्य , बहादुरपुर विकास खण्ड का ब्लॉक प्रमुख एवं दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित रहा हूं ऐसे में मेरा अनुभव है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासकों की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जाता है।

उन्होंने अवगत कराया है कि देश के अनेक प्रदेशों में पंचायतों के चुनाव समय पर नहीं हो पाने की स्थिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों के कार्यकाल बढ़ाए जाने का नियम लागूं किया जा चुका है जिसके सार्थक परिणाम रहे हैं।

श्री राना ने कहा है कि गांव की सरकार को जन प्रतिनिधि के स्थान पर अगर नौकरशाही चलाएगी तो जहां एक तरफ लोकतंत्र का अपमान होगा वहीं आम जनता को अपनी समस्याएं सुलझाने में दिक्कतें आएंगी।

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/in-case-of-postponement-of-uttar-pradesh-panchayat-elections-the/article-25431
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है