गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है. कई जिलों में तेज बारिश और आंधी के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और खराब होने की संभावना जताई  है.

लगातार खराब मौसम से बढ़ी परेशानी

पिछले दो दिनों से लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और अयोध्या समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं. कई जगहों पर आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है. इससे खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है. 8 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, कई इलाकों में बिजली भी गिरी है. 

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है.

UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश यह भी पढ़ें: UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश

तेज आंधी का अलर्ट (50-60 किमी/घंटा)

प्रदेश के कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया के साथ लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत पश्चिम और पूर्वी यूपी के कई जिले शामिल हैं.

पूर्वांचल में भी तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा)

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

 बिजली गिरने का खतरा

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Apr 2026 By Vikas kumar

गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है. कई जिलों में तेज बारिश और आंधी के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और खराब होने की संभावना जताई  है.

लगातार खराब मौसम से बढ़ी परेशानी

पिछले दो दिनों से लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और अयोध्या समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं. कई जगहों पर आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है. इससे खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है. 8 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, कई इलाकों में बिजली भी गिरी है. 

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है.

तेज आंधी का अलर्ट (50-60 किमी/घंटा)

प्रदेश के कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया के साथ लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत पश्चिम और पूर्वी यूपी के कई जिले शामिल हैं.

पूर्वांचल में भी तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा)

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

 बिजली गिरने का खतरा

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/gorakhpur/gorakhpur-basti-weather-alert-today-up-hindi-news/article-25426
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है