बस्ती में दलित मासूम से दुराचार-हत्या का मामला, 1 साल बाद भी खुलासा नहीं, मां ने CBI जांच की उठाई मांग
लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में दलित बालिका सृष्टि उर्फ परी के साथ दुराचार, हत्या मामले मंें एक वर्ष बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मामले का खुलासा न होेने से आहत मां अंजनी देवी पत्नी राजू ने अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर ामले की सी.बी.आई. से निष्पक्ष जॉच करवाकर न्याय दिलाते हुए अपराधियों को सजा दिलाने की मांग किया है.
अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में मां अंजनी देवी पत्नी राज ने कहा है कि उसकी पुत्री सृष्टि उर्फ परी उम्र 5 वर्ष कक्षा-1 गाँव के प्राथमिक विद्यालय की छात्रा थी, सृष्टि गत 18.05.2025 को दिन में करीब 2 बजे अपने घर से दादी को बुलाने निकली .
गाँव की तरफ घर से दक्षिण दिशा की तरफ लगभग घंण्टो बीत जाने के बाद सृष्टि घर वापस नही आयी और दादी जब घर वापस आयी तो उसका पूरा परिवार सृष्टि की खोजबीन करने लगे काफी खोजबीन के बाद भी सृष्टि का पता नही लग पाया उसके बाद सृष्टि के पिता ने डायल 112 पर सूचना की मौके पर पुलिस पहुँची आश्वासन देकर चली गयी . उसी रात लगभग 8 बजे अचानक काफी संख्या में पुलिस बल उसके घर पहुँची .
पुलिस सृष्टि की खोजबीन करने लगी इस दौरान उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर उत्तर दिशा में बाग में सृष्टि की लाश बरामद हुई. पुलिस प्रशासन व ग्राम प्रधान ने उसके मृतक शरीर को नही दिखाया और अपने कस्टडी में लेकर बोले जिला अस्पताल लेकर जा रहा हूँ.
19 मई 2025 को पोस्टमार्टम हाउस से सृष्टि का मृतक शरीर दिया गया. मां को आशंका है कि बेटी की बलात्कार व हत्या पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है. उसकी हत्या हरीश मिश्रा पुत्र राम अचल मिश्रा , दुर्गेश मिश्रा पुत्र राम आशीष मिश्रा व ग्राम प्रधान विजय कुमार यादव पुत्र सत्यराम यादव के द्वारा की गई है. घटना 18 मई .2025 की है लेकिन अभी तक पुलिस लीपा-पोती करते हुए अपराधियों के मिली भगत से कोई कार्यवाही नही कर रही है.
घटना करने वाले अपराधी का पुलिस व प्रधान को मौके पर एक पर्स भी मिला था घटना हुए 1 वर्ष हो गया उसे आंशका है कि घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. अंजनी देवीके पति राजू की दोनो किड़नी खराब होने से इलाज चल रहा है. घटना करने वाले अपराधी द्वारा कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है. उसने मामले के सीबीआई जाच की मांग किया है.
इसी क्रम में भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद ने मांग किया है कि दलित बालिका के साथ दुराचार, हत्या मामले में दोषियों के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुये दोषियों को कड़ी सजा दिलाया जाय.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है