बस्ती में ब्राह्मण नेता पर कार्रवाई से नाराजगी, FIR वापस लेने की मांग
बुधवार को मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल को ज्ञापन भेजा. मांग किया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक बजाने और कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की धारा में दर्ज एफआईआर को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय.
ज्ञापन देने के बाद मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजकीय इण्टर कालेज के मैंदान में गत 29 मार्च को सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम में आये थे. इसका संयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय ने किया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान न ही प्रशासन और आम जनमानस को कोई परेशानी नहीं हुई न ही किसी की भावना आहत हुआ, परन्तु कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजक प्रशान्त पाण्डेय पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक बजाने और कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की धारा में एफआईआर दर्ज कराया गया जो बेबुनियाद हैं.
यह मुकदमा पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज कराया गया है. कहा कि जन भावना को ध्यान रखते हुए तत्काल पंजीकृत मुकदमा वापस लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान किया जाय,जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था न प्रभावित होने पाये.
ज्ञापन देने वालों में उमेश पाण्डेय मुन्ना, सन्तोष शुक्ल, अनिल मिश्रा, नवीन दूबे, दिनेश त्रिपाठी, अंकित पाण्डेय, कार्तिकेय त्रिपाठी, अनुपम शुक्ल, मनीष पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, नागेन्द्र मिश्र, दीपक पाण्डेय, प्रतीक मिश्र, रामरीका पाण्डेय, राहुल तिवारी, उदय पाण्डेय, रामकृष्ण मोनू दूबे, राममणि पाण्डेय, जगदम्बा पाण्डेय, स्वप्निल मिश्र, करन शुक्ल, आनन्द मिश्र, वृहस्पतिमणि त्रिपाठी, साकेत पाण्डेय, उत्कर्ष त्रिपाठी आदि शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है