Basti News: नगर पालिका के पांच मनोनीत सदस्यों को दिलायी शपथ:लाभार्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित

Basti News

गुरूवार को  नगर पालिका परिषद बस्ती के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित 5 सभासदों को उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक ने शपथ दिलाया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी  जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि नये 5 सदस्यों के शपथ ग्रहण से विकास कार्यो में और तेजी आयेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता सामग्री के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने  अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। कहा कि नये सभासदों के जुड़ने से कार्य में और सहजता आयेगी।

बस्ती में ब्राह्मण नेता पर कार्रवाई से नाराजगी, FIR वापस लेने की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में ब्राह्मण नेता पर कार्रवाई से नाराजगी, FIR वापस लेने की मांग

वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि 5 मनोनीत सभासद प्रमोद कुमार कन्नौजिया, अश्वनी श्रीवास्तव, अमरनाथ चौरसिया और मृदुला शुक्ला नगर पालिका क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से 5 नये सभासदों के आने से कार्य में और गति आयेगी।

Basti News: लालगंज के 5 दिवसीय मेले में लगा खोया पाया शिविर 50 बच्चों सहित 200 लोगों को अपनों से मिलाया यह भी पढ़ें: Basti News: लालगंज के 5 दिवसीय मेले में लगा खोया पाया शिविर 50 बच्चों सहित 200 लोगों को अपनों से मिलाया

इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद  जगदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, जीवन चौधरी, इन्द्रावती देवी, अमरावती देवी, रवि पासवान, महेन्द्र सोनकर, मो. आमिर, मु0 अयूब, शोभी सोनकर के साथ ही , कर निर्धारण अधिकारी उदय भान, जयराम, अर्पित निगम, अर्चना कुमारी,  सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चन्द्र यादव, लिपिक गणेश सिंह, सदर राजीव शंकर श्रीवास्तव, शुभम शेखर यादव, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, अमित कुमार शुक्ला के साथ ही अनेक जन प्रतिनिधि, पूर्व सभासद आदि उपस्थित रहे। 

गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी यह भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Apr 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: नगर पालिका के पांच मनोनीत सदस्यों को दिलायी शपथ:लाभार्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित

गुरूवार को  नगर पालिका परिषद बस्ती के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित 5 सभासदों को उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक ने शपथ दिलाया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी  जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि नये 5 सदस्यों के शपथ ग्रहण से विकास कार्यो में और तेजी आयेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता सामग्री के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने  अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। कहा कि नये सभासदों के जुड़ने से कार्य में और सहजता आयेगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि 5 मनोनीत सभासद प्रमोद कुमार कन्नौजिया, अश्वनी श्रीवास्तव, अमरनाथ चौरसिया और मृदुला शुक्ला नगर पालिका क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से 5 नये सभासदों के आने से कार्य में और गति आयेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद  जगदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, जीवन चौधरी, इन्द्रावती देवी, अमरावती देवी, रवि पासवान, महेन्द्र सोनकर, मो. आमिर, मु0 अयूब, शोभी सोनकर के साथ ही , कर निर्धारण अधिकारी उदय भान, जयराम, अर्पित निगम, अर्चना कुमारी,  सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चन्द्र यादव, लिपिक गणेश सिंह, सदर राजीव शंकर श्रीवास्तव, शुभम शेखर यादव, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, अमित कुमार शुक्ला के साथ ही अनेक जन प्रतिनिधि, पूर्व सभासद आदि उपस्थित रहे। 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-oath-administered-to-five-nominated-members-of-municipality/article-25430
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है