मैं अपराधी था तो साथ में काम क्यों करते थे?— बस्ती में लेन-देन विवाद को लेकर पंकज सिंह
जिला प्रशासन कराये उच्चस्तरीय जांच, दण्डित हो दोषी
नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी पंकज सिंह ने कहा है कि उन पर रंगदारी के मनमाने आरोप लगाये जा रहे हैं. कहा कि यदि आरोप गलत हो तो राजेश शुक्ला उर्फ बबलू 20 वर्ष का रायल्टी दिखा दें. यह भी बता दें कि वे अवैध खनन कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं. कहा कि आरोप लगाने से पहले राजेश शुक्ला उर्फ बबलू स्वयं अपने गिरेबान में झांककर देखे. कहा कि जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कराकर जो भी दोषी हो उसके विरूद्ध कार्रवाई करे. कहा कि यदि वे अपराधी थे तो उनके साथ काम क्यों करते थे. यदि वे अपराधी है तो जमीन खरीदते समय उन्हें गवाह क्यों बनाया. अभी तक मित्र थे अब मुझे गुण्डा बता रहे हैं.
ज्ञात रहे कि महरीपुर निवासी पंकज सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आर०के० कंस्ट्रक्शन कम्पनी में लेन देन के विवाद को लेकर धमकी देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.
डीआईजी को दिये पत्र में पंकज सिंह ने कहा है वे गिट्टी, मोरंग व मिट्टी की सप्लाई का कार्य करते हैं, सन् 2023 से राजेश शुक्ला उर्फ बबलू पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्ला निवासी गोबरहिया थाना पुरानी बस्ती से संबंध है, राजेश शुक्ला आर०के० कंस्ट्रक्शन नामक कम्पनी चलाते हैं. पंकज सिंह ने राजेश शुक्ला की कम्पनी में साझेदारी के तहत रुपए लगाए हैं, उसने अपनी पत्नी के अकाउण्ट से दो लाख रूपये और अपने अकाउण्ट से 25 हजार रुपया आर०के० कांस्ट्रक्शन के अकाउण्ट में 11 जून 2025 को काम शुरू करने के लिए भेजा. वह कम्पनी में 15 प्रतिशत बचत में रहता था,
आर०के० कांस्ट्रक्शन के साथ मिलकर जो कार्य किए थे उसमें उसका कुल हिस्सा 8 लाख रूपया है जिसमें से राजेश शुक्ला धीरे-धीरे करके 1,50,000 के करीब में वापस कर दिये, परन्तु शेष 6 लाख 50 हजार रूपया बनता था उसे मांगने पर नहीं दिया. धोखे से 6,50,000- रूपये राजेश शुक्ला ने हड़प लिया. पैसा मांगने पर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी भी दे रहे हैं और गलत बयान देकर रंगदारी मांगने का आरोप लग रहे हैं और उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं.
राजेश शुक्ला आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं जो जोर-जबरदस्ती, धोखेधड़ी से 6,50,000- रूपया राजेश ने शुक्ला हड़प लिया. पंकज सिंह ने दोषी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर धन वापस कराये जाने और परिवार के सुरक्षा की मांग किया है. महरीपुर निवासी पंकज सिंह द्वारा शिकायती पत्र देने के बाद अब राजेश शुक्ला उर्फ बबलू उन्हें गुण्डा और अपराधी बता रहे हैं. उनके सारे आरोप निराधार है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है