बस्ती में अमहट घाट के पास फॉर्च्यूनर से कुचलने की कोशिश का आरोप, पति-पत्नी ने SP से लगाई गुहार
Basti News
पत्र में रत्नाकर श्रीवास्तव ने कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट के बीच अपनी चार पहिया गाडी फारच्यूनर गाडी यू०पी051 बी०एच० 2525 से एसपी कैम्प कार्यालय गेट के अमहट घाट के पास उन्हें और उनकी पत्नी पर गाडी चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास किया गया.
उस समय वे पत्नी के साथ अमहट घाट शिव मंदिर पर जा रहे थे . किसी तरह से उसने अपनी जान बचायी और तुरन्त 112 नम्बर पर सूचना दिया . रत्नाकर श्रीवास्तव को आशंका है कि दिव्याशू खरे पुत्र आशीष खरे किसी भी समय उनके परिवार को जान से मार सकते है. ऐसी स्थिति में दिव्याशू खरे पुत्र आशीष खरे के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जाय.
इस सम्बन्ध मंें भाजपा के वरिष्ठ नेता और द सीएमएस के संचालक अनूप खरे का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद है. रत्नाकर श्रीवास्तव से लेन देन का मामला है और पैसा वापस करने की जगह वे मनगढन्त कहानियां बना रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है