भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे हरीश द्विवेदी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के दिल्ली प्रथम आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता ई. अरविन्द पाल के नेतृत्व में दिल्ली एयरपोर्ट, अप भवन और हरीश द्विवेदी के दिल्ली स्थित आवास पर फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत, अभिनंदन किया गया. भाजपा नेता ई. अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है.
उन्होने कहा कि बस्ती के पूर्व सांसद को पार्टी संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का विषय है. हरीश द्विवेदी संघर्षशील, ऊर्जावान और समर्पित नेता हैं तथा संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती सहित पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से हरीश द्विवेदी संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे. स्वागत करने वालों में प्रमोद पाण्डेय, दीपक सिंह, सुनील सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, आर.डी. सिंह, हनुमान यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है