रविदास जयंती पर संकल्प रथ यात्रा में दिखा उत्साह, हरीश द्विवेदी ने माथे पर रखा कलश

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प रथ यात्रा निरन्तर जारी है. बुधवार को साऊंघाट विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दौलतपुर के मुड़बरा चिंता में संकल्प यात्रा पहुंची. कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कलश अपने माथे पर रखकर यात्रा किया. इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू किया गया जो समूचे देश और उत्तर प्रदेश में निरन्तर चल रहा है. उन्होने प्रत्येक नागरिक से गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने और विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान देने का आग्रह किया.

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास (रैदास) भक्ति काल के महान संत और समाज सुधारक थे. उनके विचार मानवता, समानता, भाईचारे और कर्म की महानता पर आधारित हैं. उन्होंने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाने का संदेश दिया. रविदास जी का मानना था कि सभी मनुष्य एक समान हैं. जन्म से कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता. इंसान अपने गुणों और कर्मों से महान बनता है. उनका प्रसिद्ध संदेश है ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा. संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज सबके हैं और उनके संदेश से जीवन बदलता है.

 संकल्प रथ यात्रा के जिला अभियान संयोजक भाजपा जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख साऊघाट अभिषेक कुमार ने बताया कि जनपद में  संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प रथ यात्रा गांव- गांव पहुंच रही है और लोगों को महान संत रविदास के विचारों से जोड़ा जा रहा है. कार्यक्रम संयोजक विनय यादव ने कहा कि लोगों में संकल्प रथ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह है.

बस्ती में दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिलेंगे 50 लाख रुपये, TSCT ने शुरू की प्रक्रिया यह भी पढ़ें: बस्ती में दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिलेंगे 50 लाख रुपये, TSCT ने शुरू की प्रक्रिया

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मेंद्र चौहान, विद्यामणि सिंह, प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव  राजेश पाल चौधरी विजय पाण्डेय, राजू, हरीश सिंह, दिलीप पाण्डेय, राजन कुमार, अनिल चौधरी, गौरी शंकर, तीजराम यादव, धनंजय सिंह, अमित यादव, शिवपूजन राजभर,  विजय राजभर, वागीश सिंह, प्रदीप पल्लव, जगन्नाथ यादव बूथ अध्यक्ष के साथ ही अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे. 

बनकटी में गूंजा ‘भारत माता की जय’, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग यह भी पढ़ें: बनकटी में गूंजा ‘भारत माता की जय’, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
12 Aug 2026 By Vikas kumar

रविदास जयंती पर संकल्प रथ यात्रा में दिखा उत्साह, हरीश द्विवेदी ने माथे पर रखा कलश

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प रथ यात्रा निरन्तर जारी है. बुधवार को साऊंघाट विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दौलतपुर के मुड़बरा चिंता में संकल्प यात्रा पहुंची. कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कलश अपने माथे पर रखकर यात्रा किया. इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू किया गया जो समूचे देश और उत्तर प्रदेश में निरन्तर चल रहा है. उन्होने प्रत्येक नागरिक से गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने और विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान देने का आग्रह किया.

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास (रैदास) भक्ति काल के महान संत और समाज सुधारक थे. उनके विचार मानवता, समानता, भाईचारे और कर्म की महानता पर आधारित हैं. उन्होंने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाने का संदेश दिया. रविदास जी का मानना था कि सभी मनुष्य एक समान हैं. जन्म से कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता. इंसान अपने गुणों और कर्मों से महान बनता है. उनका प्रसिद्ध संदेश है ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा. संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज सबके हैं और उनके संदेश से जीवन बदलता है.

 संकल्प रथ यात्रा के जिला अभियान संयोजक भाजपा जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख साऊघाट अभिषेक कुमार ने बताया कि जनपद में  संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प रथ यात्रा गांव- गांव पहुंच रही है और लोगों को महान संत रविदास के विचारों से जोड़ा जा रहा है. कार्यक्रम संयोजक विनय यादव ने कहा कि लोगों में संकल्प रथ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह है.

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मेंद्र चौहान, विद्यामणि सिंह, प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव  राजेश पाल चौधरी विजय पाण्डेय, राजू, हरीश सिंह, दिलीप पाण्डेय, राजन कुमार, अनिल चौधरी, गौरी शंकर, तीजराम यादव, धनंजय सिंह, अमित यादव, शिवपूजन राजभर,  विजय राजभर, वागीश सिंह, प्रदीप पल्लव, जगन्नाथ यादव बूथ अध्यक्ष के साथ ही अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/harish-dwivedi-showed-enthusiasm-in-the-sankalp-rath-yatra-on/article-25876
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है