Har Ghar Tiranga : बस्ती में 11-17 अगस्त तक हर घर तिरंगा, डीएम प्रियंका निरंजन ने दिये ये आदेश

Basti News: आगामी 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जायेंगा. उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दिया है. उन्होने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास,स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए सम्मान के साथ झण्डा फहराना है. झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर के तरफ होनी चाहिए.

झण्डे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है तो सूर्योदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मानपूर्वक इसे उतारना चाहिए. उन्होने बताया कि निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदरभाव के साथ उतारकर सुरक्षित रखा जायेंगा. झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेका नही जायेंगा, उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके ही रखा जायेंगा. विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है. हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका हुआ अथवा कटा या फटा झण्डा नही लगाया जायेंगा.

उन्होने बताया कि झण्डे का आकार आयताकार होना चाहिए. इसकी लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3: 2 होना चाहिए, जैसे झण्डे की लम्बाई 3 फीट है तो चौड़ाई 2 फीट होना चाहिए. झण्डा बनाने की सामाग्री खादी अथवा हाथ से कता हुआ कपड़ा/मशीन से बना हुआ कपड़ा/सूती/पालीस्टर/ऊनी/सिल्क आदि होनी चाहिए. झण्डे तीन रंगों में सबसे ऊपर केसरिया बीच में सफेद तथा नीचे हरे रंग का प्रयोग कर बनाये जायेंगे. सफेद पट्टी में चौबीस तीलियों वाले अशोक चक्र को बाद में प्रिंट होना चाहिए. 

बस्ती में भाजपा के खिलाफ माहौल? सपा बैठक में नेताओं का बड़ा दावा यह भी पढ़ें: बस्ती में भाजपा के खिलाफ माहौल? सपा बैठक में नेताओं का बड़ा दावा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jul 2022 By Bhartiya Basti

Har Ghar Tiranga : बस्ती में 11-17 अगस्त तक हर घर तिरंगा, डीएम प्रियंका निरंजन ने दिये ये आदेश

Basti News: आगामी 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जायेंगा. उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दिया है. उन्होने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास,स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए सम्मान के साथ झण्डा फहराना है. झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर के तरफ होनी चाहिए.

झण्डे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है तो सूर्योदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मानपूर्वक इसे उतारना चाहिए. उन्होने बताया कि निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदरभाव के साथ उतारकर सुरक्षित रखा जायेंगा. झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेका नही जायेंगा, उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके ही रखा जायेंगा. विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है. हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका हुआ अथवा कटा या फटा झण्डा नही लगाया जायेंगा.

उन्होने बताया कि झण्डे का आकार आयताकार होना चाहिए. इसकी लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3: 2 होना चाहिए, जैसे झण्डे की लम्बाई 3 फीट है तो चौड़ाई 2 फीट होना चाहिए. झण्डा बनाने की सामाग्री खादी अथवा हाथ से कता हुआ कपड़ा/मशीन से बना हुआ कपड़ा/सूती/पालीस्टर/ऊनी/सिल्क आदि होनी चाहिए. झण्डे तीन रंगों में सबसे ऊपर केसरिया बीच में सफेद तथा नीचे हरे रंग का प्रयोग कर बनाये जायेंगे. सफेद पट्टी में चौबीस तीलियों वाले अशोक चक्र को बाद में प्रिंट होना चाहिए. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/harghartirangatricolorineveryhousetill11-17-augustdmpriyankaniranjangavetheseorders/article-10573
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है