हरैया के विधायक ने दी श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, 5000 लोग संगम स्नान के लिए रवाना

हरैया के विधायक ने दी श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, 5000 लोग संगम स्नान के लिए रवाना
हरैया के विधायक ने दी श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, 5000 लोग संगम स्नान के लिए रवाना

हरैया विधायक अजय सिंह ने मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए क्षेत्र वासियों को निशुल्क निजी बस सुविधा मुहैया कराकर बड़ी सौगात दी है. शनिवार को 100 बसों में 5000 यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए. यात्रा को गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और अन्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया.

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विधायक के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के जो अक्षम लोग हैं उनके लिए इस तरह के कार्य करना निश्चित तौर पर सराहनीय है. उन्होंने कहा कि संगम स्नान हिंदू धर्म की सबसे पवित्र परंपराओं में से एक है और इससे श्रद्धालुओं को आस्था और आत्मशुद्धि का अद्भुत अवसर प्राप्त होता है.

महापौर ने कहा कि मौनी अमावस्या पर तीर्थराज प्रयाग के संगम पर स्नान का विशेष महत्व है. यहां पर स्नान और दान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी इसका विशेष फल मिलता है. कहा कि इससे मोक्ष व सुख-समृद्धि मिलती है. उन्होंने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि विधायक द्वारा क्षेत्रवासियों को दी जा रही यह सुविधा प्रशंसनीय है. भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने श्रद्धालुओं के सुखद और मंगल यात्रा की कामना करते हुए शुभकामना दिया. विधायक अजय सिंह ने कहा कि यात्रियों के लिए रहने खाने इत्यादि की भी व्यवस्था निःशुल्क कराई गई है.

बस्ती की फेमस मिठाई की दुकान पर छापा, होली के बीच मिला खराब खोवा और मावा यह भी पढ़ें: बस्ती की फेमस मिठाई की दुकान पर छापा, होली के बीच मिला खराब खोवा और मावा

बताया कि यह बसें तीर्थयात्रियों को लेकर प्रयागराज जाएंगी, जहां उन्हें दर्शन स्नान कराने के बाद वापस अयोध्या दर्शन कराते हुए उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी. कहा कि मौनी अमावस्या का संगम स्नान केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति परंपरा का केंद्र है. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए. विधायक ने यात्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी श्रद्धालुओं में किया.

 इस अवसर पर सुशील सिंह, यशवंत सिंह, पवन कसौधन, प्रेमसागर तिवारी, रवि सोनकर, प्रत्यूष विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, श्रीश पाण्डेय, दुष्यन्त विक्रम सिंह, रघुनाथ सिंह, अंकुर वर्मा, भोला निषाद, दिवाकर मिश्र, सरोज बाबा, अजय तिवारी, अमरनाथ सिंह, धर्मध्वज सिंह सभासद, प्रेम शंकर ओझा, विवेक कान्त पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है