सरकारों ने संकट में मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया- महेन्द्रनाथ यादव

11 1 11

बस्ती (Basti news) .समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ लॉक डाउन 4 में और उत्साह के साथ जरूरतमंदों, प्रवासी श्रमिकों के सहयोग का सिलसिला जारी रखा है. सोमवार को पैदल, टेम्पो, ट्रकों, बसों से कोरोना संकट काल में अपने घरों की ओर बढ रहे प्रवासी श्रमिकों को भोजन कराने के साथ ही जलपान, बिस्कुट, केला आदि उपलब्ध कराया गया. यही नहीं जो लोग अपने वाहनों पर सवार थे उन्हें रोककर समाजवादियों ने उन्हें भोजन के पैकेट और राहत सामग्री उपलब्ध कराया.

सपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने प्रवासी श्रमिकों की सेवा करते हुये कहा कि वे धैर्य न खोये और असुरक्षित यात्रा कदापि न करें. संकट के यह दिन भी गुजर जायेंगे. कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार ने गरीबों, मजदूरों को संकट के समय भगवान भरोसे छोड़ दिया है. इतिहास इस संवेदनहीनता के लिये केन्द्र और राज्य सरकारों को क्षमा नहीं करेगा.

प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने वालों में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, महेश तिवारी, छोटू मिश्रा, प्रशान्त यादव, जगदीश यादव, लियाकत हुसेन, रवि गुप्ता आदि ने सहयोग किया.

बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल यह भी पढ़ें: बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 May 2020 By Bhartiya Basti

सरकारों ने संकट में मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती (Basti news) .समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ लॉक डाउन 4 में और उत्साह के साथ जरूरतमंदों, प्रवासी श्रमिकों के सहयोग का सिलसिला जारी रखा है. सोमवार को पैदल, टेम्पो, ट्रकों, बसों से कोरोना संकट काल में अपने घरों की ओर बढ रहे प्रवासी श्रमिकों को भोजन कराने के साथ ही जलपान, बिस्कुट, केला आदि उपलब्ध कराया गया. यही नहीं जो लोग अपने वाहनों पर सवार थे उन्हें रोककर समाजवादियों ने उन्हें भोजन के पैकेट और राहत सामग्री उपलब्ध कराया.

सपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने प्रवासी श्रमिकों की सेवा करते हुये कहा कि वे धैर्य न खोये और असुरक्षित यात्रा कदापि न करें. संकट के यह दिन भी गुजर जायेंगे. कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार ने गरीबों, मजदूरों को संकट के समय भगवान भरोसे छोड़ दिया है. इतिहास इस संवेदनहीनता के लिये केन्द्र और राज्य सरकारों को क्षमा नहीं करेगा.

प्रवासी श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने वालों में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, महेश तिवारी, छोटू मिश्रा, प्रशान्त यादव, जगदीश यादव, लियाकत हुसेन, रवि गुप्ता आदि ने सहयोग किया.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/governments-left-the-laborers-in-the-lord-in-distress-says-mahendra-nath-yadav/article-3446
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है