पुण्य तिथि पर याद किये गये गांधीवांदी विचारक वंशीधर दूबे

vansidhar dubey

बस्ती .  प्रसिद्ध गांधीवांदी विचारक कला प्रसार समिति के पूर्व उप सभापति वंशीधर दूबे को उनके दसवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया. शनिवार को समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे के संयोजन में समिति पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी कला भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू प्रतिमा को नमन् किया.

समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे ने कहा कि वंशीधर दूबे ने गांधी कला भवन को मुक्त कराकर उसे बापू के विचारों के प्रमुख केेन्द्र बनाया किन्तु दुर्भाग्यवश प्रशासनिक उपेक्षा के कारण उसे विकास प्राधिकरण कार्यालय बना दिया गया. इसके चलते एक महत्वपूर्ण विचार का केन्द्र फिलहाल समाप्त हो गया है. गांधी कला भवन की प्रतिष्ठा और उसके भवन को वापस दिलाने के लिये समिति लगातार संघर्षरत है. निश्चित रूप से उसमें सफलता मिलेगी. कहा कि गांधी कला भवन की बौद्धिक विरासत को वापस पाने के लिये संघर्ष निरन्तर जारी है.

अपूर्व शुक्ल, सूर्यकान्त त्रिपाठी, देवेन्द्र पाण्डेय, विवेक पाल आदि ने बंशीधर दूबे के योगदान को स्मरण करते हुये कहा कि वे आखिरी क्षणों तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन से जोड़ने के लिये प्रयत्नशील रहे . उनका सपना था कि गांधी कला भवन को विकसित किया जाय किन्तु दुर्भाग्य से उनका सपना अधूरा है. इसके लिये सबको मिलकर प्रयास करना होगा. जिलाधिकारी से आग्रह किया जायेगा कि पट्टे का नवीनीकरण कराकर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संस्था के स्वरूप को बनाये रखा जाय.

Basti News: शिक्षक संघ के अधिवेशन में दुर्गेश यादव अध्यक्ष, बब्बन पाण्डेय मंत्री निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: शिक्षक संघ के अधिवेशन में दुर्गेश यादव अध्यक्ष, बब्बन पाण्डेय मंत्री निर्वाचित

वंशीधर दूबे को नमन् करने वालों में अरविन्द तिवारी, सोनू यादव, रमन सिंह, शिशु श्रीवास्तव, राम सागर, अश्विनी सिंह, अभिषेक गुप्ता, यजत, श्रीमती पूनम, उदय स्वरूप, पदमेश, कुमारी शान्हवी आदि शामिल रहे.

उल्लास के साथ मनाया गया बस्ती जनपद का 162 वां स्थापना दिवस यह भी पढ़ें: उल्लास के साथ मनाया गया बस्ती जनपद का 162 वां स्थापना दिवस

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 Aug 2021 By Bhartiya Basti

पुण्य तिथि पर याद किये गये गांधीवांदी विचारक वंशीधर दूबे

बस्ती .  प्रसिद्ध गांधीवांदी विचारक कला प्रसार समिति के पूर्व उप सभापति वंशीधर दूबे को उनके दसवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया. शनिवार को समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे के संयोजन में समिति पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी कला भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू प्रतिमा को नमन् किया.

समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे ने कहा कि वंशीधर दूबे ने गांधी कला भवन को मुक्त कराकर उसे बापू के विचारों के प्रमुख केेन्द्र बनाया किन्तु दुर्भाग्यवश प्रशासनिक उपेक्षा के कारण उसे विकास प्राधिकरण कार्यालय बना दिया गया. इसके चलते एक महत्वपूर्ण विचार का केन्द्र फिलहाल समाप्त हो गया है. गांधी कला भवन की प्रतिष्ठा और उसके भवन को वापस दिलाने के लिये समिति लगातार संघर्षरत है. निश्चित रूप से उसमें सफलता मिलेगी. कहा कि गांधी कला भवन की बौद्धिक विरासत को वापस पाने के लिये संघर्ष निरन्तर जारी है.

अपूर्व शुक्ल, सूर्यकान्त त्रिपाठी, देवेन्द्र पाण्डेय, विवेक पाल आदि ने बंशीधर दूबे के योगदान को स्मरण करते हुये कहा कि वे आखिरी क्षणों तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन से जोड़ने के लिये प्रयत्नशील रहे . उनका सपना था कि गांधी कला भवन को विकसित किया जाय किन्तु दुर्भाग्य से उनका सपना अधूरा है. इसके लिये सबको मिलकर प्रयास करना होगा. जिलाधिकारी से आग्रह किया जायेगा कि पट्टे का नवीनीकरण कराकर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संस्था के स्वरूप को बनाये रखा जाय.

वंशीधर दूबे को नमन् करने वालों में अरविन्द तिवारी, सोनू यादव, रमन सिंह, शिशु श्रीवास्तव, राम सागर, अश्विनी सिंह, अभिषेक गुप्ता, यजत, श्रीमती पूनम, उदय स्वरूप, पदमेश, कुमारी शान्हवी आदि शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/gandhian-thinker-vanshidhar-dubey-remembered-on-his-death-anniversary/article-7500
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है