बस्ती से लखनऊ ट्रेन यात्रा कर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल, डीजल का उपयोग कम करने के आवाहन का असर दिखने लगा है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने टेªन से लखनऊ की यात्रा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है. संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि विश्व में चल रहे युद्ध जैसे हालात, बढ़ते वैश्विक संकट और ऊर्जा संसाधनों की चुनौती को देखते हुए  पेट्रोल-डीजल की बचत एवं सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील वास्तव में दूरदर्शी और राष्ट्रहित में लिया गया महत्वपूर्ण संदेश है. संकट के इस समय में सबको मिलकर सहयोग की भूमिका निभानी होगी.

इसी प्रेरणा को आत्मसात करते हुए उन्होने बस्ती से आवश्यक कार्य हेतु ट्रेन द्वारा लखनऊ की यात्रा किया. यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक छोटा सा प्रयास है. यदि हम सभी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाएं, तो देश ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में और  अधिक मजबूत बन सकता है. देशहित में सार्वजनिक परिवहन को अपना कर ईंधन बचाएं,पर्यावरण बचाएं, और भारत को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 May 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/former-mla-sanjay-pratap-jaiswal-gave-message-while-traveling-by/article-25658
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है