ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार भण्डारे में श्रमिकों को कराया भोजन

ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार भण्डारे में श्रमिकों को कराया भोजन
07

बस्ती (Basti News). ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार और गुरू अर्जुनदेव के शहीदी पर्व पर कोरोना संक्रमण के कारण सादगी और शारीरिक दूरी बनाये रखते हुये पटवा धर्मकाटा के सामने सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश अरोरा के संयोजन में भण्डारे का आयोजन किया गया. इसके पूर्व कम्पनी बाग स्थित निज आवास पर भजन कीर्तन के साथ श्री हनुमान जी की आराधना किया गया.

पटवा धर्मकाटा के सामने लगे भण्डारे में अनेक प्रवासी श्रमिकों ने भी सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया. ओम प्रकाश अरोरा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सबसे बडा धर्म है. कहा कि श्री हनुमान जी निश्चित रूप से भक्तों की सुनेंगे और कोरोना महामारी से विश्व को मुक्ति मिलेगी.
भण्डारे को सम्पन्न कराने में जय प्रकाश अरोरा, सोनू पाण्डेय विशाल अरोरा, कवीश अरोरा, सनम सरदार, राय अंकुरम, चांदनी अरोरा, विमल अरोरा, शशि अरोरा, अंकिता अरोरा, लक्ष्मी अरोरा, दीक्षा अरोरा, हजारीलाल आदि ने योगदान दिया.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है