बस्ती जिला अस्पताल से लापता हुई मंदबुद्धि बालिका, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
Leading Hindi News Website
On
जिला अस्पताल से मंद बुद्धि बालिका सुरमिला लापता हो गयी है। उसके पिता नगर थाना क्षेत्र के बढनी निवासी जगराम पुत्र कन्हैया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपनी लापता पुत्री को सकुशल खोज निकालने की गुहार लगाया है।
एसपी को दिये पत्र में जगराम ने कहा है कि गत 5 अक्टूबर को वह अपनी मंद बुद्धि पुत्री सुरमिला के साथ जलेबीगंज मंदिर में दर्शन करने के लिये गया था, यही से वह लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली।
दुबौला चौकी पर तैनात सिपाही ने बताया कि लड़की को कप्तानगंज थाने पर भेज दिया गया है। यहां पता चला कि पुलिस ने उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती करा दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने बताया कि मंद बुद्धि लड़की 6 अक्टूबर को कहीं चली गई। जगराम ने कहा है डाक्टर, नर्स की लापरवाही के कारण उसकी पुत्री कहीं चली गई। उसने मंद बुद्धि बालिका सुरमिला की खोजबीन कराने की मांग एसपी से किया है।
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है