सर्पदंश से हुई मौत पर परिवार वालों को मिलेगी 4 लाख की अहेतुक सहायता - जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन
सर्पदंश से होने वाली मौतों रोकने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर हों सभी इंतेजाम-जिलाधिकारी
Basti News: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि बारिश के मौसम में जहरीले सांप-बिच्छुओं की चपेट में आकर हर साल अनेक पीड़ितों की मृत्यु हो जाती हैं. ऐसे में लोगों को बचाने और मृत लोगों के परिजनों को सहायता मुहैया करायी जायेंगी.
उन्होने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल दूरदराज और जंगली इलाकों में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोत्तरी हो जाती है. कई बार लोगों को समय से उचित उपचार नहीं मिल पाता, जिससे असमय ही लोगों की मौत तक हो जाती है. इसी के मद्देजनर जिलाधिकारी ने पूरे जनपद में सर्पदंश से होने वाली मौतों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते उसके बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि यदि किसी की मृत्यु सर्पदंश से होती है तो उसे 4 लाख की अहेतुक सहायता दी जायेगी.
जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर सभी सीएचसी स्तर पर एंटी स्नैक वेनम की उपलब्धता बनाए रखने को कहा है. साथ ही सर्पदंश से प्रभावित होने वालों को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था कराने को निर्देशित किया है. साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को इस स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षित किया जाए व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने स्तर से इसकी समीक्षा करते रहें.
सात दिन में मिले पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता-
यह भी पढ़ें: बस्ती में घरेलू गैस संकट, कालाबाजारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनजिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को सर्पदंश से होने वाली मृत्यु के मामलों में पीड़ित परिवारों को सात दिन के अंदर अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि मृतक का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जाए. प्रत्येक दशा में सर्पदंश से होने वाली मौतों के बाद प्रभावित परिवारों को सात दिन के अंदर अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाए. पीड़ित सहायता के लिए अपने क्षेत्र के लेखपाल, उपजिलाधिकारी या जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते है. उन्होंने यह भी कहा कि झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें बल्कि प्रभावित व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल लेकर जाएं.
सर्पदंश से हुई मौत पर परिवार वालों को मिलेगी 4 लाख की अहेतुक सहायता - जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन
सर्पदंश से होने वाली मौतों रोकने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर हों सभी इंतेजाम-जिलाधिकारी
Basti News: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि बारिश के मौसम में जहरीले सांप-बिच्छुओं की चपेट में आकर हर साल अनेक पीड़ितों की मृत्यु हो जाती हैं. ऐसे में लोगों को बचाने और मृत लोगों के परिजनों को सहायता मुहैया करायी जायेंगी.
उन्होने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल दूरदराज और जंगली इलाकों में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोत्तरी हो जाती है. कई बार लोगों को समय से उचित उपचार नहीं मिल पाता, जिससे असमय ही लोगों की मौत तक हो जाती है. इसी के मद्देजनर जिलाधिकारी ने पूरे जनपद में सर्पदंश से होने वाली मौतों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते उसके बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि यदि किसी की मृत्यु सर्पदंश से होती है तो उसे 4 लाख की अहेतुक सहायता दी जायेगी.
जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर सभी सीएचसी स्तर पर एंटी स्नैक वेनम की उपलब्धता बनाए रखने को कहा है. साथ ही सर्पदंश से प्रभावित होने वालों को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था कराने को निर्देशित किया है. साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को इस स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षित किया जाए व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने स्तर से इसकी समीक्षा करते रहें.
सात दिन में मिले पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता-
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को सर्पदंश से होने वाली मृत्यु के मामलों में पीड़ित परिवारों को सात दिन के अंदर अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि मृतक का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जाए. प्रत्येक दशा में सर्पदंश से होने वाली मौतों के बाद प्रभावित परिवारों को सात दिन के अंदर अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाए. पीड़ित सहायता के लिए अपने क्षेत्र के लेखपाल, उपजिलाधिकारी या जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते है. उन्होंने यह भी कहा कि झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें बल्कि प्रभावित व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल लेकर जाएं.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है