बस्ती में बिजली संकट, रात में अधिकारी गायब, 1 हफ्ते में समाधान का वादा

नगर में बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंच कर संवाद स्थापित किया. उनके साथ सैकड़ों पीड़ित महिलाएं भी मौजूद थी. श्री राना ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत मिल रही है. नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में विभागीय लापरवाही के कारण विलंब हो रहा है.

बिजली व्यवस्था चरमराई: कनेक्शन अधूरे, भ्रष्टाचार के आरोप और खतरे में आपूर्ति

तीन वार्डों को अभी तक नगर के फीडर से जोड़ा ही नहीं जा सका है. क्षेत्र के अनेक लाइन मैन बिना पैसा लिए खराब लाइन जोड़ने नहीं आते हैं. बिजलेंस छापेमारी के नाम पर उपभोक्ताओं से लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं और सम्मानित व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है. अनेक मोहल्लों में बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है जिसके कारण कभी भी अनहोनी हो सकती है. नगर ओम फिलिंग पेट्रोल पम्प के आस पास सहित अनेक मोहल्लों में ट्रांसफार्मर कम पावर का होने के कारण विद्युत सप्लाई बहुत धीमी है. अनियमित विद्युत कटौती आम हो गई है.

रात में बिजली ठप, अधिकारी नदारद: वार्ता के बाद एक हफ्ते में समाधान का आश्वासन

रात्रि कालीन विद्युत व्यवस्था खराब होने पर किसी कर्मचारी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाता है जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें होती हैं. आंबेडकर नगर वार्ड में सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगाने के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है. स्थाई अवर अभियंता की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है.

UP Board Result 2026 जारी, बस्ती में भाई-बहन ने किया कमाल, यूपी बोर्ड में दोनों ने मारी बाजी, देखें रिजल्ट  यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026 जारी, बस्ती में भाई-बहन ने किया कमाल, यूपी बोर्ड में दोनों ने मारी बाजी, देखें रिजल्ट

घंटों चली वार्ता और मान मनौवल के बाद अधिशासी अभियंता इ० अरुण सिंह  ने आश्वाशन दिया कि एक सप्ताह में सभी समस्याओं का त्वरित और स्थाई निदान किया जाएगा. स्मार्ट मीटर चेक कराए जाएंगे. सभी वार्डों की समस्याओं के लिए टीम बनाकर आवश्यक विभागीय उपाय किए जाएंगे.

बस्ती के क्रिकेटर रविकान्त भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, कोच बन साउथ अफ्रीका रवाना यह भी पढ़ें: बस्ती के क्रिकेटर रविकान्त भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, कोच बन साउथ अफ्रीका रवाना

इस दौरान पर सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, महिला नेता मीना निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर कार्यालय में जमे रहे.

बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के द्वितीय स्थापना दिवस पर 35 ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें: बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के द्वितीय स्थापना दिवस पर 35 ने किया रक्तदान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Apr 2026 By Shobhit Pandey

बस्ती में बिजली संकट, रात में अधिकारी गायब, 1 हफ्ते में समाधान का वादा

नगर में बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंच कर संवाद स्थापित किया. उनके साथ सैकड़ों पीड़ित महिलाएं भी मौजूद थी. श्री राना ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत मिल रही है. नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में विभागीय लापरवाही के कारण विलंब हो रहा है.

बिजली व्यवस्था चरमराई: कनेक्शन अधूरे, भ्रष्टाचार के आरोप और खतरे में आपूर्ति

तीन वार्डों को अभी तक नगर के फीडर से जोड़ा ही नहीं जा सका है. क्षेत्र के अनेक लाइन मैन बिना पैसा लिए खराब लाइन जोड़ने नहीं आते हैं. बिजलेंस छापेमारी के नाम पर उपभोक्ताओं से लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं और सम्मानित व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है. अनेक मोहल्लों में बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है जिसके कारण कभी भी अनहोनी हो सकती है. नगर ओम फिलिंग पेट्रोल पम्प के आस पास सहित अनेक मोहल्लों में ट्रांसफार्मर कम पावर का होने के कारण विद्युत सप्लाई बहुत धीमी है. अनियमित विद्युत कटौती आम हो गई है.

रात में बिजली ठप, अधिकारी नदारद: वार्ता के बाद एक हफ्ते में समाधान का आश्वासन

रात्रि कालीन विद्युत व्यवस्था खराब होने पर किसी कर्मचारी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाता है जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें होती हैं. आंबेडकर नगर वार्ड में सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगाने के कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है. स्थाई अवर अभियंता की तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है.

घंटों चली वार्ता और मान मनौवल के बाद अधिशासी अभियंता इ० अरुण सिंह  ने आश्वाशन दिया कि एक सप्ताह में सभी समस्याओं का त्वरित और स्थाई निदान किया जाएगा. स्मार्ट मीटर चेक कराए जाएंगे. सभी वार्डों की समस्याओं के लिए टीम बनाकर आवश्यक विभागीय उपाय किए जाएंगे.

इस दौरान पर सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, महिला नेता मीना निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर कार्यालय में जमे रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/electricity-crisis-in-basti-officer-missing-at-night-promise-of/article-25556
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।