डीपीआरओ ने वापस ली अपनी बात, सफाई कर्मचारी संघ ने स्थगित किया आंदोलन

गुरूवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ‘डी.पी.आर.ओ.’ घनश्याम सागर से वार्ता और सहमति के बाद उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपना प्रस्तावित  आन्दोलन स्थगित कर दिया है. प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से संघ अध्यक्ष अजय आर्य ने  बताया कि डीपीआरओ द्वारा सफाई कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने, सामूहिक रूप से गाली देने को लेकर आक्रोश का माहौल था.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल और स्वच्छता समन्वयक राजा शेर सिंह की पहल पर डीपीआरओ और संघ अध्यक्ष अजय आर्य, जिला कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, संगठन मंत्री अमित कुमार चक्रवर्ती, जिला लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव, संजय यादव, मण्डल मंत्री, राजेश कुमार,  रूद्रनरायन उर्फ रूदल, सन्तोष कुमार शर्मा की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, वेतन विसंगति, एरियर भुगतान, ए.सी.पी., दिव्यांग भत्ता आदि को लेकर लम्बी वार्ता हुई.

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कहा कि प्राथमिकता से समस्याओं  का निस्तारण कराया जायेगा. कहा कि यदि उनकी किसी बात से सफाई कर्मचारी या संगठन पदाधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंची हो तो वे उसे वापस लेते हैं. 

बस्ती में ₹3.5 करोड़ से बदलेगी इस इलाके की तस्वीर! सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट का बड़ा तोहफा यह भी पढ़ें: बस्ती में ₹3.5 करोड़ से बदलेगी इस इलाके की तस्वीर! सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट का बड़ा तोहफा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Jul 2026 By Shobhit Pandey

डीपीआरओ ने वापस ली अपनी बात, सफाई कर्मचारी संघ ने स्थगित किया आंदोलन

गुरूवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ‘डी.पी.आर.ओ.’ घनश्याम सागर से वार्ता और सहमति के बाद उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपना प्रस्तावित  आन्दोलन स्थगित कर दिया है. प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से संघ अध्यक्ष अजय आर्य ने  बताया कि डीपीआरओ द्वारा सफाई कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने, सामूहिक रूप से गाली देने को लेकर आक्रोश का माहौल था.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल और स्वच्छता समन्वयक राजा शेर सिंह की पहल पर डीपीआरओ और संघ अध्यक्ष अजय आर्य, जिला कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, संगठन मंत्री अमित कुमार चक्रवर्ती, जिला लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव, संजय यादव, मण्डल मंत्री, राजेश कुमार,  रूद्रनरायन उर्फ रूदल, सन्तोष कुमार शर्मा की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, वेतन विसंगति, एरियर भुगतान, ए.सी.पी., दिव्यांग भत्ता आदि को लेकर लम्बी वार्ता हुई.

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कहा कि प्राथमिकता से समस्याओं  का निस्तारण कराया जायेगा. कहा कि यदि उनकी किसी बात से सफाई कर्मचारी या संगठन पदाधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंची हो तो वे उसे वापस लेते हैं. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/dpro-withdrew-its-statement-safai-karmachari-sangh-postponed-the-movement/article-25809
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।