बस्ती में ₹3.5 करोड़ से बदलेगी इस इलाके की तस्वीर! सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट का बड़ा तोहफा

 नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा से करवा बाबा तक के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क, नाली और आधुनिक पथ-प्रकाश की सुविधा मिलने जा रही है. उत्तर प्रदेश शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बस्ती के विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये की   धनराशि उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान की है. यह जानकारी देते हुये नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत दक्षिण दरवाजा से करवा बाबा तक सड़क निर्माण, सीसी रोड, इंटर लॉकिंग,  नाली निर्माण तथा आधुनिक डिजाइनिंग स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. इसके अतिरिक्त 50 लाख रुपये की लागत से नाला क्रॉसिंग का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे पुरानी बस्ती और मंगल बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

नगर पालिका परिषद के अनुसार शासन की ओर से अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश प्राप्त हो चुके हैं. विकास कार्यों के लिए आगणन (एस्टीमेट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द कार्य धरातल पर शुरू कराया जा सके. अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष नेहा वर्मा की मंशानुसार सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा. इन परियोजनाओं के पूरा होने से दक्षिण दरवाजा से करवा बाबा तक आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की सुविधा मिलेगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
08 Jul 2026 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/%E2%82%B9-35-crore-will-change-the-face-of-this-area/article-25805
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है