कट्टा दिखाकर युवक से मारपीट, 25 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूटने का आरोप

Basti News

नगर थाना क्षेत्र में तीन युवकों द्वारा एक व्यक्ति को कट्टा दिखाकर मारपीट करने के साथ ही नकदी व सोने की अंगूठी लूट लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने थाना नगर में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. तहरीर के अनुसार, थाना नगर क्षेत्र के ग्राम सोधिया निवासी सोमई पुत्र मगरू ने बताया कि वह रात करीब 9.45 बजे नगर बाजार से अपने घर लौट रहे थे. आरोप है कि हथिया और पिडावल के बीच गांव के वीर प्रताप यादव पुत्र गिरजेश यादव, रिंकल यादव पुत्र बाबूलाल यादव तथा कन्जौरा गांव निवासी विजय यादव पुत्र पारस यादव ने उनका रास्ता रोक लिया.

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके कान पर तमंचा (कट्टा) तान दिया, बाइक से गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से फंसाने की धमकी दी. मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गए. होश आने पर उन्होंने देखा कि उनके पास रखे  25 हजार नकद और लगभग 10 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी गायब थी. उनका आरोप है कि आरोपी नकदी और अंगूठी लेकर फरार हो गए.

सोमई के अनुसार, होश में आने के बाद उन्होंने परिजनों को फोन किया. कुछ देर बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची. परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद 108 एम्बुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर (कलवारी) ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया. वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है.
पीड़ित ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं में शामिल रहे हैं. उन्होंने स्वयं और अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित यह भी पढ़ें: डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 Jul 2026 By Bhartiya Basti

कट्टा दिखाकर युवक से मारपीट, 25 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूटने का आरोप

नगर थाना क्षेत्र में तीन युवकों द्वारा एक व्यक्ति को कट्टा दिखाकर मारपीट करने के साथ ही नकदी व सोने की अंगूठी लूट लेने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने थाना नगर में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. तहरीर के अनुसार, थाना नगर क्षेत्र के ग्राम सोधिया निवासी सोमई पुत्र मगरू ने बताया कि वह रात करीब 9.45 बजे नगर बाजार से अपने घर लौट रहे थे. आरोप है कि हथिया और पिडावल के बीच गांव के वीर प्रताप यादव पुत्र गिरजेश यादव, रिंकल यादव पुत्र बाबूलाल यादव तथा कन्जौरा गांव निवासी विजय यादव पुत्र पारस यादव ने उनका रास्ता रोक लिया.

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके कान पर तमंचा (कट्टा) तान दिया, बाइक से गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से फंसाने की धमकी दी. मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गए. होश आने पर उन्होंने देखा कि उनके पास रखे  25 हजार नकद और लगभग 10 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी गायब थी. उनका आरोप है कि आरोपी नकदी और अंगूठी लेकर फरार हो गए.

सोमई के अनुसार, होश में आने के बाद उन्होंने परिजनों को फोन किया. कुछ देर बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची. परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद 108 एम्बुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर (कलवारी) ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया. वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है.
पीड़ित ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं में शामिल रहे हैं. उन्होंने स्वयं और अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/accused-of-assaulting-a-young-man-with-a-knife-and/article-25804
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है