बस्ती में आईजीआरएस शिकायतों पर डीएम सख्त, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों, उनके निस्तारण और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि की विभागवार समीक्षा की गई.
बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल के अद्यतन आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण किया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए.
समय सीमा में शिकायतें निपटाने के निर्देश
डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन स्तर पर शिकायतकर्ता संतुष्टि का सकारात्मक फीडबैक दे सकें और जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके.
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बस्ती में जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिश, धमकी देने के मामले में एसपी से लगाया न्याय की गुहारछात्रवृत्ति और लंबित मुकदमों पर भी दिए निर्देश
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति आवेदनों में आधार फीडिंग का कार्य कैंप लगाकर कराने के निर्देश दिए गए. वहीं, लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का जल्द नियमानुसार निस्तारण करने को कहा गया.
बस्ती में आईजीआरएस शिकायतों पर डीएम सख्त, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों, उनके निस्तारण और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि की विभागवार समीक्षा की गई.
बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल के अद्यतन आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण किया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए.
समय सीमा में शिकायतें निपटाने के निर्देश
डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन स्तर पर शिकायतकर्ता संतुष्टि का सकारात्मक फीडबैक दे सकें और जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके.
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
छात्रवृत्ति और लंबित मुकदमों पर भी दिए निर्देश
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रवृत्ति आवेदनों में आधार फीडिंग का कार्य कैंप लगाकर कराने के निर्देश दिए गए. वहीं, लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का जल्द नियमानुसार निस्तारण करने को कहा गया.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है