डायट में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

 विद्यार्थियों में स्वतंत्र अभिव्यक्ति, रचनात्मक सोच एवं लेखन कौशल के विकास के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को जनपद स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया. उच्च प्राथमिक वर्ग में सादिया ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा अंशिका निषाद एवं इच्छा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया.

वहीं माध्यमिक वर्ग में कुमारी अंशिका ने प्रथम, आयुष भट्ट ने द्वितीय तथा विवेक ने तृतीय स्थान हासिल किया. पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि निबंध लेखन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मौलिक चिंतन और अभिव्यक्ति क्षमता को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के अधिक अवसर मिलने चाहिए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का विकास हो सके. विद्यालयों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा देने का कार्य करता है.

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. प्रतियोगिता का आयोजन नोडल प्रवक्ता वंदना चौधरी ने किया. निर्णायक मंडल में पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं डॉ. रविनाथ शामिल रहे. इस अवसर पर मोहम्मद इमरान, डॉ. गोविंद प्रसाद, शशिदर्शन त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, अलीउद्दीन खान, वर्षा पटेल आदि उपस्थित रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 Jul 2026 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/district-level-essay-competition-winning-students-were-honored-in-diet/article-25826
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है