व्हीलचेयर से चलने वाले दिव्यांग ने लगाया रास्ता कब्जाने का आरोप, पुलिस पर भी सुनवाई न करने की शिकायत
हर्रैया थाना क्षेत्र के खखरिया सुजात गांव निवासी दिव्यांग मनोज कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर आवागमन का एक मात्र रास्ता जबरन बंद करने का प्रयास करने तथा थाने पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने मामले में न्याय दिलाने और अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है.
शिकायती पत्र के अनुसार मनोज कुमार पाण्डेय दिव्यांग हैं और व्हीलचेयर के सहारे चलते हैं. उन्होंने बताया कि उनके घर तक आने-जाने का केवल एक ही रास्ता है, जिस पर गांव के कुछ लोग जबरन निर्माण कर रास्ता बंद करना चाहते हैं. इससे उनके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा. पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि यदि निर्माण रोकने की कोशिश की गई तो रास्ता बंद कर दिया जाएगा और अधिक विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.
मनोज पाण्डेय का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 को दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. उनका यह भी आरोप है कि बाद में हर्रैया थाने पर भी शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई. शिकायत में महेन्द्र सिंह, विक्की सिंह को नामजद करते हुए उन पर दबंगई के बल पर रास्ते में अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है.
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए, रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाया जाए तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है