बस्ती में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बस्ती . शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार शुक्ल के संयोजन में जनपद के शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री को  सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा. मांग किया कि शिक्षा मित्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराकर शिक्षक के रूप में समायोजन सुनिश्चित कराया जाय.

ज्ञापन सौंपने के बाद संघ के मण्डल अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव, संरक्षक संजय यादव, जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में विगत 25 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्र जो  स्नातक बीटीसी उत्तीर्ण हैं. मंहंगाई के इस दौर में शिक्षामित्र को मात्र 18 हजार रुपए और 11 माह का ही मानदेय मिल रहा है, जिससे शिक्षामित्रों के परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है. इस कारण उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा उठा रहे हैं. अच्छा हो कि सरकार शिक्षा मित्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने की दिशा में पहल करे.

मुख्यमंत्री को भेजे 6 सूत्रीय ज्ञापन में टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण एवं एनसीटीई मानकों को पूर्ण करने वाले लगभग 60,000 शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट प्रदान करते हुए उन्हें विद्यालयों में शिक्षक पद पर समायोजित करने,  शिक्षामित्रों की योग्यता और अनुभव को देखते हुए उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष किये जाने, शिक्षामित्रों को वर्ष में 11 माह के स्थान पर 12 महीने का मानदेय दिये जाने और बेसिक स्कूलों में आयोजित होने वाली स्पेशल टीईटी परीक्षा में उन्हें सम्मिलित होने का अवसर  दिये जाने, शिक्षा मित्रों को शासनादेश के अनुसार अपने मूल विद्यालय या उसके निकट और विवाहित महिला शिक्षा मित्रों को अपने ससुराल के निकट जिला या जिले के बाहर स्थानान्तरण और समायोजन आदि की मांग शामिल है.

बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग

ज्ञापन में इस बात पर भी गहरा दुख जताया गया कि अब तक हजारों की संख्या में शिक्षामित्रों का असामयिक निधन हो चुका है, ऐसे में पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई.

पूर्व सांसद फूलन देवी को सपा ने पुण्यतिथि पर किया याद, बस्ती में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद फूलन देवी को सपा ने पुण्यतिथि पर किया याद, बस्ती में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ज्ञापन देने से पूर्व शिक्षा मित्रों ने 25 जुलाई 2017 से 2026 के दौरान दिवंगत हुये शिक्षा मित्रों को समायोजन निरस्त होने के नौवी बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से  संजय यादव, संदीप कुमार सिंह, बाबूलाल, अशद जमाल, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, राम प्रकाश वर्मा, प्रदीप चौधरी, धनंजय सिंह, राधेश्याम, ऋषिकान्त तिवारी, सुनील शुक्ल, जय प्रकाश शुक्ल, इन्द्रजीत यादव, मुक्तेश्वर यादव, अनूप कुमार सिंह, रामेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाठक, ब्रम्हानन्द गुप्ता, नरसिंह चौधरी, विश्व मूर्ति पाण्डेय, रमजान अली, पवन तिवारी, भोला शुक्ला के साथ ही अनेक शिक्षक, शिक्षा मित्र शामिल रहे. 

बस्ती में नौकरी का झांसा देकर 6 लाख हड़पे, शिक्षा विभाग के बाबू पर केस दर्ज यह भी पढ़ें: बस्ती में नौकरी का झांसा देकर 6 लाख हड़पे, शिक्षा विभाग के बाबू पर केस दर्ज

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Jul 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बस्ती . शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार शुक्ल के संयोजन में जनपद के शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री को  सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा. मांग किया कि शिक्षा मित्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराकर शिक्षक के रूप में समायोजन सुनिश्चित कराया जाय.

ज्ञापन सौंपने के बाद संघ के मण्डल अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव, संरक्षक संजय यादव, जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में विगत 25 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्र जो  स्नातक बीटीसी उत्तीर्ण हैं. मंहंगाई के इस दौर में शिक्षामित्र को मात्र 18 हजार रुपए और 11 माह का ही मानदेय मिल रहा है, जिससे शिक्षामित्रों के परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है. इस कारण उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम उठा उठा रहे हैं. अच्छा हो कि सरकार शिक्षा मित्रों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने की दिशा में पहल करे.

मुख्यमंत्री को भेजे 6 सूत्रीय ज्ञापन में टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण एवं एनसीटीई मानकों को पूर्ण करने वाले लगभग 60,000 शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट प्रदान करते हुए उन्हें विद्यालयों में शिक्षक पद पर समायोजित करने,  शिक्षामित्रों की योग्यता और अनुभव को देखते हुए उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष किये जाने, शिक्षामित्रों को वर्ष में 11 माह के स्थान पर 12 महीने का मानदेय दिये जाने और बेसिक स्कूलों में आयोजित होने वाली स्पेशल टीईटी परीक्षा में उन्हें सम्मिलित होने का अवसर  दिये जाने, शिक्षा मित्रों को शासनादेश के अनुसार अपने मूल विद्यालय या उसके निकट और विवाहित महिला शिक्षा मित्रों को अपने ससुराल के निकट जिला या जिले के बाहर स्थानान्तरण और समायोजन आदि की मांग शामिल है.

ज्ञापन में इस बात पर भी गहरा दुख जताया गया कि अब तक हजारों की संख्या में शिक्षामित्रों का असामयिक निधन हो चुका है, ऐसे में पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई.

ज्ञापन देने से पूर्व शिक्षा मित्रों ने 25 जुलाई 2017 से 2026 के दौरान दिवंगत हुये शिक्षा मित्रों को समायोजन निरस्त होने के नौवी बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से  संजय यादव, संदीप कुमार सिंह, बाबूलाल, अशद जमाल, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, राम प्रकाश वर्मा, प्रदीप चौधरी, धनंजय सिंह, राधेश्याम, ऋषिकान्त तिवारी, सुनील शुक्ल, जय प्रकाश शुक्ल, इन्द्रजीत यादव, मुक्तेश्वर यादव, अनूप कुमार सिंह, रामेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाठक, ब्रम्हानन्द गुप्ता, नरसिंह चौधरी, विश्व मूर्ति पाण्डेय, रमजान अली, पवन तिवारी, भोला शुक्ला के साथ ही अनेक शिक्षक, शिक्षा मित्र शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/demonstration-of-shikshamitras-in-basti-memorandum-submitted-to-the-chief/article-25833
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है