बस्ती में मकान निर्माण रोकने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

डीही जमीन पर दीवाल निर्माण में अवरोध, पीड़ित ने डीएम से जांच की मांग की

बस्ती में मकान निर्माण रोकने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
बस्ती में मकान निर्माण रोकने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

रूधौली थाना क्षेत्र के विजलपुर निवासी मुरारी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर नया मकान निर्माण रोकने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है.डीएम को दिये पत्र में मुरारी ने कहा है कि गांव में डीही जमीन पर  दीवाल पूर्वजों के जमाने से लगा हुआ है जिस पर वह अपना नया मकान बनाना चाहता है लेकिन अर्जुन पुत्र सोहरत व सुनील पुत्र राजमन व रामावती पत्नी राजमन द्वारा दीवाल बनाने में अवरोध पैदा करते है .

एक फर्जी स्टाम्प दिखाकर यह कहते है कि हम लोगों द्वारा  डीही जमीन का बैनामा लिया गया है. जबकि उनके परिवार के द्वारा कोई बैनामा नही किया गया है .  रुधौली थाने पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई, इससे विरोधियों का मनोबल बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में किसी अन्य अधिकारी से जांच कराकर पुराने नींव पर दीवाल लगाया जाने की मांग किया है.
पत्र देने के दौरान आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी ने कहा कि पीड़ित को न्याय न मिला तो आन्दोलन किया जायेगा.

 
 
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है