नवागत बीएसए से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल

शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग

Basti news

Basti News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में  संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने शनिवार की देर शाम नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत प्रजापति को स्वागत करते हुये उन्हें शिक्षक समस्याओें, संसाधनों के अभाव आदि से अवगत कराया. बीएसए ने 20 हजार पौध रोपण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने, डीबीटी एप के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों का शत प्रतिशत डाटा फीड कराने और उच्चाधिकारियोें द्वारा गोद लिये गये विद्यालयों में कायाकल्प के तहत कार्य पूर्ण कराने हेतु शिक्षक संघ से सहयोग मांगा.

शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बीएसए को आश्वस्त किया कि शिक्षक अपने दायित्वों का पूर्व से ही निर्वहन कर रहे हैं, उनका अकारण उत्पीड़न न किया जाय और बीएसए एवं लेखाधिकारी स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाय. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने जिन शिक्षकोें का वेतन डाटा फीडिंग न होने के कारण रोका गया है उनका वेतन बहाल किये जाने और अनुचरोें का लम्बित एसीपी आदेश जारी करने का आग्रह किया.बीएसए के साथ वार्ता के दौरान मुख्य रूप से संघ उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, कुंवर राकेश सिंह, शिव प्रकाश सिंह, गिरजेश चौधरी, सन्तोष पाण्डेय, संगठन मंत्री अखिलेश पाण्डेय, अविनाश दूबे, अनिल पाठक, आशीष दूबे, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश गौड़, अशोक यादव, मंत्री संजय चौधरी, सन्तोष मिश्र, हरदीप आदि शामिल रहे. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/delegation-of-teachers-union-met-with-newly-arrived-bsa/article-10364
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है