बीएसए से मिला शिक्षा मित्रों का प्रतिनिधिमण्डलःस्थानान्तरण समायोजन की मांग
सोमवार को आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए अनूप कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा. शिक्षा मित्रों ने शासनादेश के अनुरूप जनपद में स्थानान्तरण और समायोजन, महिला शिक्षा मित्रों की ससुराल के निकट तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामपराग चौधरी ने बताया कि ज्ञापन लेने के बाद बीएसए ने आश्वासन दिया कि शासनादेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा.
अध्यक्ष रामपराग चौधरी ने बताया कि शिक्षा मित्रों को समय पर मानदेय मिल जाय जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पडे. ़ बीएसए ने कहा कि शिक्षा मित्रों को मानदेय समय पर देने के लिये स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं. प्रतिनिधि मण्डल में सूर्य प्रकाश शुक्ल, विजय बहादुर यादव, अनिल कुमार द्विवेदी, जालंधर प्रसाद, अविनाश मिश्र, बाल गोपाल शुक्ल, राघवेन्द्र उपाध्याय, लालता प्रसाद, राजेश कुमार चौधरी, पवन कुमार तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद के साथ ही अनेक शिक्षा मित्र, शिक्षक शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है