SP से मिला प्रतिनिधिमंडल, मंदिर परिसर विवाद और फर्जी मुकदमे के आरोप पर निष्पक्ष जांच की मांग
मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर मारपीट और उसके बाद दर्ज मुकदमे को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मिले और ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग की. विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया कि पीड़ित पक्ष अनिल यादव के खिलाफ साजिश के तहत गलत मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटकने को मजबूर है.
निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी
उन्होने यह भी आरोप लगाया कि मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का संरक्षण आरोपियों को मिल रहा है, जिसके कारण पुलिस पर दबाव बनाकर कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. अखिलेश सिंह ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो विश्व हिंदू महासंघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के समुदाय विशेष के कुछ पदाधिकारी सोशल मीडिया पर हिन्दू संगठनों और समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में बताया कि मंदिर परिसर में शराब पीने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और बाद में उल्टा उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोषों को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.
पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सौरभ त्रिपाठी, अर्पण श्रीवास्तव, उपेन्द्र सिंह, उज्जवल सिंह, शिवलाल प्रेमी, वैभव तिवारी, अभय यादव, दिलीप, अजय, राम निहोरे, सर्वेश, गिरजेश कुमार, विकास, परमात्मा, संगम यादव, बलराम यादव, रामजग, प्रदीप यादव, उमेश, आकाश, हेमन्त कुमार, विकास, शहजाद आलम, सचिन, अरविन्द, विवेक श्रीवास्तव के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक और महासंघ के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है