बस्ती में 16 नये कोरोना के मामले, संख्या बढ़कर हुई 120

बस्ती में 16 नये कोरोना के मामले, संख्या बढ़कर हुई 120
Covid19 1

बस्ती (Basti News). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना मरीजों के पाये जाने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को 50 नये मामले सामने आने के बाद गुरुवार को 10 और नये मरीज मिले हैं. गुरुवार को ही सुबह 11 बजे जानकारी मिली थी जिले में 6 नये मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 110 हो गई थी. वहीं शाम 5 बजे की रिपोर्ट में 10 और मामले सामने आए. ICMR की जांच में गुरुवार बस्ती के 16 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है. डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने इन मामलों की पुष्टि की.

इससे पहले जिले में सोमवार को 2 नये मामले आये थे. जिसमें एक की मौत 15 मई को ही हो गई थी. फिलहाल जिले में 120 केस हैं, जिसमें से 2 की मौत, हो गई है, 90 का इलाज चल रहा है और 28 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं.

मंगलवार को जो नये 50 मामले सामने आए थे, उसमें से 36 मामले यूपी के अन्य जिलों के थे. इस बाबत डीएम ने जानकारी दी थी कि –

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

‘कल (मंगलवार) दोपहर बस्ती में 50 और कोरोना मामले पाए गए. सभी प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में बस्ती आए थे. इन 50 नए मामलों में से 14 लोग बस्ती के हैं और 36 यूपी के अन्य जिलों के हैं. इन 36 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिन्हों 12/05/2020 को श्रमिक स्पेशल ट्रेन (जिसे बस्ती में रोका गया) से बस्ती की यात्रा की.’

योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार? यह भी पढ़ें: योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार?

यह भी पढ़ें: बस्ती: दुकानों के लिए नया रोस्टर, शनिवार को साप्ताहिक बंदी, जानें कौन से दिन खुलेंगी यह दुकानें

यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस

कहा कि ‘एक कोच में  अयोध्या से संबंधित एक व्यक्ति मृत पाया गया. उसके शव को लखनऊ में जीआरपी को सौंप दिया गया और आवश्यक नमूने और अन्य कार्यों के लिए केजीएमयू के अधिकारियों को सौंप दिया गया. उसी दिन रेल अधिकारियों से  शाम 7 बजे के आसपास बस्ती में ट्रेन की समाप्ति पर जानकारी मिली. हमने मेडिकल कॉलेज बस्ती में हमारे आइसोलेशन सुविधा में संबंधित कोच के 100% लोगों को शामिल किया.’

डीएम ने बताया कि  ‘मुझे डीएम अयोध्या द्वारा बताया गया कि दुर्भाग्य से कुछ दिनों बाद संबंधित व्यक्तियों का नमूना पॉजिटिव आया है. यह जानकारी होने करने के बाद हमने सभी 72 लोगों का नमूना लिया. ये 36 मामले उस 72 सूची में से हैं. बस्ती में इनके आइसोलेट होने के कारण, हम इस बीमारी को उनके संबंधित जिलों में प्रसारित होने से रोक सके.’

जिलाधिकारी ने एक मैसेज का हवाला देते हुए लिखा- ‘यह मैसेज मुझे 12 मई को रेल अधिकारियों से मिला- ‘आज दिनांक 12.5. 2020 को लखनऊ जंक्शन के पीएफ नंबर 01 पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन नंबर 09167 CST-BST, समय 14.20 बजे आई, चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी के कोच नंबर 98201 के सीट नंबर 57 , 58 पर एक व्यक्ति नाम -पता Mr’x’ पुत्र Mr ‘You उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम ‘A’ थाना गोसाईगंज जिला अयोध्या ,मृत्य पाए गए . श्रीमती’Z’(पत्नी)मोबाइल नंबर ‘U’ भी साथ यात्रा कर रही थी. राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जंक्शन (LKO)द्वारा शव को लखनऊ जंक्शन में उतारा गया है. शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय पुलिस अपने साथ ले गई .मृत्यु का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है.
सेवा में सादर प्रेषित.’

उन्होंने कहा कि कुशीनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, देवरिया आदि जिलों से जुड़े इन 36 लोगों में से सभी को कोविड एल 1 सुविधा (जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली) में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी देखभाल ठीक से की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  जिला कारागार जाने वाले बंदियों के लिए डीएम आशुतोष निरंजन ने दिया यह खास आदेश

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है