Basti News: तारकोल की कीमत बढने से ठेकेदार परेशान, धरना देकर सौंपा ज्ञापन
अमेरिका -ईरान, इजराइल युद्ध का असर सड़क बनाने वाले तारकोल पर भी पड़ने लगा है. इसे लेकर ठेकेदार परेशान हैं. सोमवार को ठेकेदार एसोसिएशन बस्ती मण्डल के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ मिश्र, महामंत्री गोविन्दनाथ पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयन्त्री सिंह के नेतृत्व में ठेकेदारों ने पी.डब्लू.डी. कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. मांग किया कि बढे हुये तारकोल एवं अन्य निर्माण सामग्री के मूल्य के आधार पर अतिरिक्त धन का भुगतान कराया जाय.
महंगाई की मार से निर्माण कार्य प्रभावित
धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियन्ता कर्मवीर सिंह को सौंपा गया. अधीक्षण अभियन्ता ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि ठेकेदारों की मांग से शासन को अवगत करा दिया जायेगा. दिशा निर्देश के अनुरूप नियम लागू होंगे.
पी.डब्लू.डी. कार्यालय परिसर में आयोजित धरने को रवीन्द्रनाथ मिश्र, गोविन्दनाथ पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और अमेरिका -ईरान, इजराइल युद्ध को देखते हुये तारकोल ‘ विटुमिन’ के साथ ही निर्माण में काम आने वाले अनेक सामानों की कीमतें बढ गयी है, ऐसे में पुराने दर अनुबन्ध के आधार पर कार्य करना कठिन होता जा रहा है. सरकार और विभाग इसे देखते हुये ठेकेदारों को बढे मूल्य के आधार पर भुगतान सुनिश्चित कराये.
धरना और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अजमत, भुवनेश सिंह, वीरेन्द्र पाण्डेय, नागेश सिंह, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, राघवराम यादव, अनूप चौधरी, अखण्ड, राकेश पाण्डेय, उमेश तिवारी, प्रेम सागर गुप्ता, दीना वर्मा, राम नरेश पाठक, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, मनोज तिवारी, सन्तराम चौधरी, हर गोविन्द दूबे, अम्बिका, राजेश, करीम अहमद, हरिशंकर, राजेश गिरी, अमरेन्द्र, विजय यादव, नरेन्द्र सिंह, वी.के. श्रीवास्तव, हरिनरायन दूबे, सुखदेव पाठक, चन्द्रकेश, अनिल, मनीष सिंह, हरिशंकर के साथ ही बड़ी संख्या में ठेकेदार और एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।