राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग

बुधवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मण्डल, मुख्य चिकित्साधिकारी को  भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग किया.  संघ ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर शासन से सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है.

संघ के मंडल अध्यक्ष डा वीके वर्मा ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दे रहे हैं. जिला अस्पतालों, महिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.  कहा कि यदि मांगों पर शासन स्तर से जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.  मांगों के समर्थन में 5, 6 और 7 अक्टूबर को काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध किया जाएगा. इसके बाद 8, 9 और 10 अक्टूबर को जनपद मुख्यालयों पर बैठक कर विरोध दर्ज कराया जाएगा. मांगों का समाधान नहीं होने पर आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी.

संघ के प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने कहा कि  कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं. टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण, गैर संचारी रोग नियंत्रण सहित कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में संविदा कर्मचारियों का योगदान अहम रहा है. ऐसे में उनकी मांगों पर सरकार तत्काल विचार करे.
संघ जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार ने मांग किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लंबे समय से सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए. संघ का कहना है कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक कर्मचारियों को समान कार्य के आधार पर सम्मानजनक वेतन दिया जाए. इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के आधार पर वेतन संरचना, महंगाई भत्ता, कर्मचारी भविष्य निधि, आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है.

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग


संघ ने संविदा कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति बहाल करने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण की सुविधा देने, सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की नीति बनाने की मांग उठाई है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में शामिल करने और स्वास्थ्य विभाग में होने वाली नियमित भर्तियों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है.

गड्ढों में तब्दील सड़कों पर निकली ट्रैक्टर यात्रा, सुभासपा ने दी आंदोलन की चेतावनी यह भी पढ़ें: गड्ढों में तब्दील सड़कों पर निकली ट्रैक्टर यात्रा, सुभासपा ने दी आंदोलन की चेतावनी


ज्ञापन सौंपने के दौरान ओपेक चिकित्सालय कैली से पूजा देवी, स्वेता यादव और सुशील चौधरी, महिला अस्पताल  से अजित प्रजापति, अनीता देवी और माया, जिला अस्पताल बस्ती से डॉ. सतीश चौधरी, अवधेश मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. आदित्य कुमार, विवेक यादव, डॉ. इंद्रेश कुमार चौधरी, डॉ. मेयाज अहमद, डॉ. राकेश कुमार शुक्ल, डॉ. जामिल अहमद खान और संतोष कुमार मौजूद रहे. वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बस्ती से विनय सिंह, शोभित, राजनारायण चौधरी और राज कुमार प्रजापति सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. 

2016 से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति, मुख्यमंत्री से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की मांग यह भी पढ़ें: 2016 से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति, मुख्यमंत्री से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है