राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस, तकनीकी क्रांति में योगदान को किया याद

 पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनके 82 वीं जयन्ती पर सद्भावना दिवस के रूप में याद किया गया. गुरूवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के मरवटिया गांव में जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी अपने भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में तरक्की का जिक्र किया करते थे. राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश में बदलाव किया जा सकता है. उन्होने राजीव गांधी ने टेलीकॉम और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में काफी काम करवाया.

संगठन सृजन अभ्यिान की कड़ी में बस्ती में निरन्तर सक्रिय केन्द्रीय पर्यवेक्षक चन्दन यादव और प्रदेश पर्यवेक्षक डा. आर.पी. त्रिपाठी, नवीन सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि अगर देश की युवा पीढ़ी को आगे ले जाना है तो उनके लिए कम्प्यूटर ओर विज्ञान की शिक्षा जरूरी है. उन्होंने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए बजट को बढ़ाया. ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना कराई. उन्होंने पंचायत राज का एक बड़ा फैसला भी लिया. उन्होंने स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिलाने का कार्य किया. युवा को वोट डालने का अधिकार 21 वर्ष आयु से घटा कर 18 वर्ष करने का कार्य किया. उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी के नाम तकनीक क्रांति के बीज बोने का श्रेय भी जाता है. उनके प्रयासोें का ही फल है कि आज इसरो चांद पर पहुंचने की पहल कर सका. उनका योगदान और देश के लिये बलिदान सदैव याद किया जायेगा. कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कठिन समय में राजीव जी ने देश की बागडोर संभाला और उदाहरण बनकर उभरे. उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश में चौतरफा विकास हुआ. वे सदैव याद किये जायेंगे.

बस्ती मंडल में 10-12 साल से जमे कर्मचारियों के तबादले की मांग, राजस्व परिषद को भेजा पत्र यह भी पढ़ें: बस्ती मंडल में 10-12 साल से जमे कर्मचारियों के तबादले की मांग, राजस्व परिषद को भेजा पत्र

यह जानकारी देते हुये जिला उपाध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि भारत रत्न राजीव गांधी के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से  जयन्त चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, शिव विभूति मिश्र, गिरजेश पाल, डा. आलोक रंजन वर्मा, राम बहादुर सिंह, रामपूरन चौधरी आदि शामिल रहे. 

महादेवा में बसपा की OBC भाईचारा बैठक, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता यह भी पढ़ें: महादेवा में बसपा की OBC भाईचारा बैठक, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 Aug 2026 By Bhartiya Basti

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस, तकनीकी क्रांति में योगदान को किया याद

 पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को उनके 82 वीं जयन्ती पर सद्भावना दिवस के रूप में याद किया गया. गुरूवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के मरवटिया गांव में जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी अपने भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में तरक्की का जिक्र किया करते थे. राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश में बदलाव किया जा सकता है. उन्होने राजीव गांधी ने टेलीकॉम और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में काफी काम करवाया.

संगठन सृजन अभ्यिान की कड़ी में बस्ती में निरन्तर सक्रिय केन्द्रीय पर्यवेक्षक चन्दन यादव और प्रदेश पर्यवेक्षक डा. आर.पी. त्रिपाठी, नवीन सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि अगर देश की युवा पीढ़ी को आगे ले जाना है तो उनके लिए कम्प्यूटर ओर विज्ञान की शिक्षा जरूरी है. उन्होंने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए बजट को बढ़ाया. ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना कराई. उन्होंने पंचायत राज का एक बड़ा फैसला भी लिया. उन्होंने स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिलाने का कार्य किया. युवा को वोट डालने का अधिकार 21 वर्ष आयु से घटा कर 18 वर्ष करने का कार्य किया. उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी के नाम तकनीक क्रांति के बीज बोने का श्रेय भी जाता है. उनके प्रयासोें का ही फल है कि आज इसरो चांद पर पहुंचने की पहल कर सका. उनका योगदान और देश के लिये बलिदान सदैव याद किया जायेगा. कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कठिन समय में राजीव जी ने देश की बागडोर संभाला और उदाहरण बनकर उभरे. उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश में चौतरफा विकास हुआ. वे सदैव याद किये जायेंगे.

यह जानकारी देते हुये जिला उपाध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि भारत रत्न राजीव गांधी के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से  जयन्त चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, शिव विभूति मिश्र, गिरजेश पाल, डा. आलोक रंजन वर्मा, राम बहादुर सिंह, रामपूरन चौधरी आदि शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/congress-celebrated-sadbhavana-day-on-the-birth-anniversary-of-rajiv/article-25899
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है