बस्ती में सड़क-नाली निर्माण पर विवाद, जांच की मांग को लेकर डीएम से शिकायत

Basti News
पुरानी बस्ती स्थित नरहरिया मोहल्ला निवासी रामलाल के नेतृत्व में लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे अवैध सड़क और नाली निर्माण को रोककर निष्पक्ष जांच की मांग किया है.
 
यह जानकारी देते हैं रामलाल ने बताया कि मोहल्ले के गाटा संख्या 535 से 400 तक पचपेड़िया रोड डूडा ऑफिस के उत्तर तक नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क और नाली निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता हो रही है जिससे निजी संपत्ति और भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य क्षेत्र की खतौनी और नक्शा की समुचित जांच नहीं की गई और न ही प्रभावित भूमिधरों को कोई नोटिस ही दिया गया.
 
लोगों का कहना है कि मुआवजा और अधिग्रहण में वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया. जिससे निर्माण में लोगों के निजी संपत्ति के क्षति की आशंका है. लोगों ने डीएम से मांग किया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाए, जांच पूरी होने तक विवादित निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी किया जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय.
 
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 Mar 2026 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/complaint-to-dm-regarding-demand-for-investigation-into-dispute-over/article-25102
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।