बस्ती: झारखंडेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का छठियारा उत्सव, भक्तों की उमड़ी भीड़

बस्ती: झारखंडेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का छठियारा उत्सव, भक्तों की उमड़ी भीड़

 रूधौली विकास खण्ड क्षेत्र के नरही ग्राम पंचायत में स्थित पौराणिक झारखण्डेश्वरनाथ शिव मंदिर पर समाजसेवी निरंजन उपाध्याय के संयोजन में भजन कीर्तन, प्रसाद भोग और भण्डारे का आयोजन करते हुये श्री कृष्ण जन्मोत्सव का छठियारा उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया।  निरंजन उपाध्याय ने बताया कि झारखण्डेश्वरनाथ शिव मंदिर वर्षो पुराना है और आज भी यदि लोगों को बारिश की जरूरत हो और शिवमंदिर के अरघे में दूध भर दिया जाय तो थोड़ी देर में बारिश शुरू हो जाती है। यह मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है।

समाजसेवी निरंजन उपाध्याय ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती विद्यावती पत्नी स्वर्गीय रामदेव उपाध्याय की स्मृति में स्व. रामशव्द तिवारी का स्वपन्नविल निर्माण कराया गया। झारखण्डेश्वरनाथ शिव मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ और 27 फरवरी 2024 को तत्कालीन जिलाधिकारी अन्द्रावामसी ने इसका लोकार्पण किया। शिव मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का छठियारा उत्सव को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से राजेन्द्र तिवारी, रमन सिंह, अंशू सिंह, विनय चौधरी, रामचन्द्र उपाध्याय, संदीप सिंह, हरीश सिंह, विनोद सिंह, विजय कुमार उपाध्याय के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, श्रद्धालुओं ने योगदान दिया।

 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है