बस्ती के 161वें स्थापना दिवस पर आयोजन 5 से
वशिष्ठ महोत्सव आयोजन समिति ने रविवार को महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर नमन किया. राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अनेक सामाजिक कार्यकताओं ने लाल बहादुर शास्त्री, महाराणा प्रताप, सुभाष चन्द्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर, सरदार भगत सिंह, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह, युग पुरुष स्वामी विवेकानन्द, संत कबीर, संत गाडगे, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, शिव हर्ष उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया.
कार्यकताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए. प्रातः 06 बजे से 10 बजे तक चले इस अभियान को भारी वर्षा भी प्रभावित नहीं कर पाईं. इस अवसर पर वशिष्ठ महोत्सव के कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करना हमारा धर्म है. उन्होंने बताया कि बस्ती जनपद के 161वें स्थापना दिवस पर दिनांक 05, 06 एवं 07 मई को आयोजित वशिष्ठ महोत्सव के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया था.
कहा कि अमर बलिदानी सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती परिसर में खेल, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या के बीच वशिष्ठ महोत्सव मनाया जाएगा. उन्होंने जनपद वासियों से इस समारोह में सम्मिलित होने की अपील किया है. इस अवसर पर चंद्र मणि मिश्र रणजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी ,विजय श्रीवास्तव, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, आशीष सिंह, दिलीप शर्मा,जितेंद्र सिंह गुड्डू, अखिलेश गुप्ता, संजय पाण्डेय , श्रुति अग्रहरि, शिवन गुप्ता, विवेक सिंह, रोहित यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है