CBSE Board Result: बस्ती में इस स्कूल के बच्चे ने किया टॉप, जानें कैसा रहा रिजल्ट

CBSE BOARD BASTI RESULT 2022

CBSE Board Result: बस्ती में इस स्कूल के बच्चे ने किया टॉप, जानें कैसा रहा रिजल्ट
CBSE BOARD BASTI RESULT 2022 BASTI TOPPERTS L;IST

CBSE Board Result Basti: बस्ती. CBSE के 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम आज घोषित हुआ. इसमें उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग  रामेन्द्र पाण्डेय कुमार ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है.

उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने बताया कि इस वर्ष 12 वीं की CBSE परीक्षा में 499 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के 29 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है. 188 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है.

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष मा0 गोपाल गाडिया जी, उपाध्यक्ष मा0 अभय पाल जी, प्रबन्धक डॉ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्त, समिति के अन्य सदस्य, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, आचार्यों ने छात्रों बधाई दी है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव

सीएमएस स्कूल में बच्चों ने लहराया परचम 
वहीं सीएमएस  स्कूल के बच्चों ने CBSEबोर्ड के इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल के परिणाम में इंटरमीडिएट में मोहम्मद अतीक अहमद ने 94% एवं हाई स्कूल में अंजली पटेल ने 95.5% लाकर विद्यालय का परचम  लहराया है. 

इंटरमीडिएट में 90% से ऊपर पाने वाले 3 बच्चे रहे, 80% से90% में 6 बच्चे रहे, हाई स्कूल में 90% से अधिक पाने वाले 6 बच्चे रहे,80%से 90% पाने वाले 9 बच्चे रहे.

हाई स्कूल में अंजलि पटेल ने 95.5 ,निखिल अग्रहरि ने 93.5, शिवांगी वर्मा ने 92.6 राजवर्धन हालदार 91.8,सीनम खान 90.7,रुद्रांश श्रीवास्तव 88.9 तान्या कुमारी 88.5 अभय शंकर  87.9,कार्तिकेय श्रीवास्तव 86.5,दिव्या सिंह 86.3,शिव पाल यादव,85.7,अभय चौधरी 85.4 ,मनीष वर्मा को प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.

 इस शानदार सफलता पर स्कूल की अध्यापक अध्यापिकाओं व छात्र छात्रओं ने सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया. इस अवसर पर प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य सलीम हाशमी ,स्मिता अस्थाना, सुषमा श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, सूरज श्रीवास्तव, विमला सिंह,प्रिया गुप्ता सहित तमाम लोगों ने सफल अभ्यर्थियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. श्री खरे ने कहा पूर्व के वर्षों की भांति इस साल भी छात्र छात्राओं ने कीर्तिमान स्थापित किया है.

श्रीराम पब्लिक स्कूल के श्रेयांश को इण्टर में 94.6 प्रतिशत, हाई स्कूल में मो. अनस को मिला  98.4 प्रतिशत
इसके अलावा CBSE के 12 वीं परीक्षा परिणामों में श्रीराम पब्लिक स्कूल पुराना डाक खाना सिविल लाइन्स के आकाश वर्मा ने सर्वोच्च 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. निदेशक आर.के. चौधरी ने बताया कि श्रेयांश पटेल ने  94.6, यश नायक  94.4, रागिनी 94.2, श्रद्धा 93.4, निकिता चौधरी 93.2, हर्षिता दूबे 93.2, दिव्यांशु सिं्रह 92.8, अंश चौधरी 92.6 और श्रेया लखमानी ने 92.4 अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढाया.

इसी क्रम में हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में मो. अनस 98.4 प्रतिशत, सदानन्द वर्मा 98 प्रतिशत, पलक चौधरी 97,6, मृत्युजंय उपाध्याय 97.4, अभय चौधरी 97.4, अवनीश धर दूबे 97.4, अनुराग चौधरी 96.4, पायल चौधरी 95.2, पीयूष यादव 95.2 और रिया लखमानी ने 94.8 अंक अर्जित किया. विद्यालय के निदेशक आर.के. चौधरी ने  सफल छात्रों का हौसला बढाते हुये कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा सफलता का सबसे बेहतर मार्ग है.

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार अभिनव ने कहा कि शिक्षकों ने कठोर परिश्रम कर छात्रों को शिक्षा दिया. उसी का परिणाम है कि बेहतर परीक्षाफल सामने आये. उन्होने उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है