CBSE Board 12th Result: बस्ती में सरस्वती विद्या मन्दिर रामबाग के रामेन्द्र पाण्डेय बने टाॅपर

97.2 प्रतिशत अंकों के साथ किया विद्यालय टाॅप

CBSE Board 12th Result: बस्ती में सरस्वती विद्या मन्दिर रामबाग के रामेन्द्र पाण्डेय बने टाॅपर
12वीं सी0बी0एस0ई0 बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मन्दिर रामबाग के रामेन्द्र पाण्डेय बने टाॅपर

CBSE Board result 2022 basti toppers list : सी0बी0एस0ई0 के 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम आज घोषित हुआ, जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के भैया रामेन्द्र पाण्डेय कुमार ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया है.

उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह जी बताया कि इस वर्ष 12 वीं की सी0बी0एस0ई0 परीक्षा में 499 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के 29 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है. 188 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है.

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष मा0 गोपाल गाडिया जी, उपाध्यक्ष मा0 अभय पाल जी, प्रबन्धक डाॅ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्त, समिति के अन्य सदस्य, एवमं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह, आचार्यों ने छात्रों बधाई दी है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है