बस्ती में नौकरी का झांसा देकर 6 लाख हड़पे, शिक्षा विभाग के बाबू पर केस दर्ज

Basti News

बस्ती. कोतवाली थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिगिना निवासी विनोद कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 कृष्ण प्रसाद शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बेरोजगार थे और उनकी मुलाकात बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात विमल कुमार त्रिपाठी से हुई. आरोप है कि त्रिपाठी ने खुद को कई लोगों की शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने वाला बताते हुए शिकायतकर्ता से अठारह लाख रुपये की मांग की, जिसमें से छह लाख रुपये पहले देने की शर्त रखी गई.

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने रिश्तेदारों व हितैषियों से रुपयों का इंतजाम कर 18 नवम्बर 2016 को दो गवाहों की मौजूदगी में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आरोपी को छह लाख रुपये नकद दे दिए. इसके बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस मिले. आरोपी टालमटोल करता रहा और व्हाट्सऐप पर सैकड़ों संदेश भेजकर आश्वासन देता रहा.

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपी ने अपने एचडीएफसी बैंक खाते का एक चेक दिया, जो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गया. जब शिकायतकर्ता ने इस पर सवाल उठाया तो आरोपी ने यह कहते हुए धमकी दी कि अब वह संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय में तैनात हो गया है और शिकायतकर्ता उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.
थाना प्रभारी को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद 23 जुलाई को कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच कर रही है. मामले की विवेचना उप निरीक्षक राम कुमार यादव को सौंपी गई है.

बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में सपा का बड़ा प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Jul 2026 By Vikas kumar

बस्ती में नौकरी का झांसा देकर 6 लाख हड़पे, शिक्षा विभाग के बाबू पर केस दर्ज

बस्ती. कोतवाली थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिगिना निवासी विनोद कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 कृष्ण प्रसाद शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बेरोजगार थे और उनकी मुलाकात बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात विमल कुमार त्रिपाठी से हुई. आरोप है कि त्रिपाठी ने खुद को कई लोगों की शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने वाला बताते हुए शिकायतकर्ता से अठारह लाख रुपये की मांग की, जिसमें से छह लाख रुपये पहले देने की शर्त रखी गई.

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने रिश्तेदारों व हितैषियों से रुपयों का इंतजाम कर 18 नवम्बर 2016 को दो गवाहों की मौजूदगी में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आरोपी को छह लाख रुपये नकद दे दिए. इसके बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस मिले. आरोपी टालमटोल करता रहा और व्हाट्सऐप पर सैकड़ों संदेश भेजकर आश्वासन देता रहा.

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपी ने अपने एचडीएफसी बैंक खाते का एक चेक दिया, जो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गया. जब शिकायतकर्ता ने इस पर सवाल उठाया तो आरोपी ने यह कहते हुए धमकी दी कि अब वह संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय में तैनात हो गया है और शिकायतकर्ता उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.
थाना प्रभारी को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद 23 जुलाई को कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच कर रही है. मामले की विवेचना उप निरीक्षक राम कुमार यादव को सौंपी गई है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/case-registered-against-babu-of-education-department-who-grabbed-rs/article-25834
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है