HP गैस एजेंसी में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप, प्रधान के भाई समेत 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज
उदय एचपी गैस एजेन्सी बारीघाट पर लामबंद होकर तोड़फोड़ करने जान से मारने की धमकी देने की घटना में ग्राम प्रधान के भाई समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात पर मारपीट, बलवा, एससीएसटी सहित अन्य गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है. लालगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट में उदय एचपी गैस एजेंसी संचालित हो रही है. एजेन्सी के प्रबंधक धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बरतनिया प्रधान के भाई पप्पू निषाद के उकसाने पर उमेश, संगीता, भुईला, रम्भू निषाद, सुरेखा, पूनम, रामवृक्ष, खद्दर की पत्नी सहित पंद्रह से बीस अज्ञात लोग एक राय होकर के बीती तीस जुलाई को उनके एजेंसी पर पहुंचे. लाठी डंडे से लैस होकर उन्होंने शटर खोलकर अंदर घुस गए.
काउंटर पर बैठे कर्मचारी के साथ गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया. इसके बाद लोहे की रॉड, लाठी, डंडे से एजेंसी के अंदर रखा कंप्यूटर, शीशा, फर्नीचर, दरवाजा सीसी कैमरा, कैश काउंटर तोड़ दिया. साथ ही जब इसका विरोध किया गया तो लोगों ने प्रबंधक और उनके कर्मचारियों पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस और स्थानीय लोगों के पहुंचने पर लोग मौके से भाग गए. यह पूरी घटना एजेंसी पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. प्रबंधक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में उनकी गैस एजेंसी को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है और कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है. लालगंज पुलिस ने धीरेंद्र कुमार की तहरीर पर उक्त नौ लोगों के खिलाफ नामजद और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है