बस्ती में 8 से 12 अगस्त तक स्कूल बंद करने की मांग, शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्य्क्ष चन्द्रिका सिंह व  मंत्री   बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कांवड़ मेले के दौरान विद्यालयों में अवकाश घोषित करने, शिक्षामित्रों के समायोजन तथा जनगणना कार्य का लंबित पारिश्रमिक भुगतान कराए जाने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि कांवड़ मेले के दौरान भारी भीड़ और रूट डायवर्जन के कारण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 अगस्त से 12 अगस्त तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए. इसके अलावा, संगठन ने मांग की कि दूरस्थ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय अथवा निवास स्थान के निकट स्थित विद्यालयों में समायोजित अथवा स्थानांतरित किया जाए, ताकि वे बेहतर ढंग से अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें.

शिक्षक संघ ने तहसील हर्रैया एवं बस्ती सदर में जनगणना कार्य पूरा कर चुके शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के लंबित पारिश्रमिक और मानदेय का मुद्दा भी उठाया. ज्ञापन में कहा गया कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद संबंधित कर्मियों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है. संघ ने जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने की मांग की.जिला संयुक्त मंन्त्री प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेश गौड़,  हरेंद्र यादव, सनद पटेल, बृजेश त्रिपाठी, अनूप सिंह, सुधीर तिवारी, विजय यादव, अशोक यादव, रवि सिंह, राजेश गिरी, रजनीश यादव, संजय यादव, आशुतोष राठौर, राजेश सिंह,राम ललित,अविनाश दूबे,  रमाकांत,  शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Aug 2026 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/teachers-union-submitted-memorandum-to-dm-demanding-closure-of-schools/article-25857
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है