दबंगों ने घर में घुसकर मारा पीटा, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Basti News Polcie

बस्ती (Basti News) . जनपद के नगर थाना क्षेत्र के कन्जौरा गांव निवासी अर्जुन मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है. मांग किया है कि उनकी पूरी तहरीर लिखकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुये कार्रवाई और उनके परिवार के जान माल की रक्षा किया जाय.

पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में अर्जुन मिश्र ने कहा है कि उनका पट्टीदार नन्द बहादुर मिश्र से जमीन का विवाद चल रहा है. इस बीच नन्द बहादुर के घर मुम्बई से उनके परिजन आये और गत 23 मई को नन्द बहादुर के पुत्र सूरज और वेद प्रकाश मिश्र के पुत्र कृष्ण मिश्र ने जमीनी विवाद के कारण उनकी पत्नी को मारा पीटा था जिसकी लिखित शिकायत उन्होने नगर थाने पर किया था किन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से उनका मनोबल बढ गया.

अर्जुन मिश्र के अनुसार पुलिस के इसी गैर जिम्मेदाराना रवैये से दबंग नन्द बहादुर, नन्द गोपाल पुत्र जयनाथ, कृष्णा प्रसाद पुत्र रामदेव, वेद प्रकाश पुत्र कृष्णा प्रसाद, अनुपम, अनुराग पुत्र वेद प्रकाश, विनोद, सूरज, रक्कू उर्फ राकेश पुत्रगण नन्द बहादुर, भोला, विपिन, अतुल पुत्र विनोद आदि ने 25 मई को उनके घर पर धावा बोलकर बुरी तरह से मारा पीटा और अपने घर जबरिया ले गये तथा हाथ पैर बांधकर मारा पीटा. पुलिस के पहुचने के बाद बंधक बनाये गये अर्जुन को दबंगों ने छोडा. घटना के बाद पुलिस को समूचे मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने दबाव देकर तहरीर बदलवाते हुए धाराओ का अल्पीकरण कर दिया और दोनो पक्ष का शान्ति भंग करने में चालान करने के साथ मामले को रफा दफा कर दिया. पुलिस के इस रवैये से आहत अर्जन मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है. मांग किया है कि दोषियो के विरूद्व कारवाई किये जाने ओर उसे बंधक बनाने और मार पीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किया जाय.

बस्ती में दलित मासूम से दुराचार-हत्या का मामला, 1 साल बाद भी खुलासा नहीं, मां ने CBI जांच की उठाई मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में दलित मासूम से दुराचार-हत्या का मामला, 1 साल बाद भी खुलासा नहीं, मां ने CBI जांच की उठाई मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 May 2020 By Bhartiya Basti

दबंगों ने घर में घुसकर मारा पीटा, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती (Basti News) . जनपद के नगर थाना क्षेत्र के कन्जौरा गांव निवासी अर्जुन मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है. मांग किया है कि उनकी पूरी तहरीर लिखकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुये कार्रवाई और उनके परिवार के जान माल की रक्षा किया जाय.

पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में अर्जुन मिश्र ने कहा है कि उनका पट्टीदार नन्द बहादुर मिश्र से जमीन का विवाद चल रहा है. इस बीच नन्द बहादुर के घर मुम्बई से उनके परिजन आये और गत 23 मई को नन्द बहादुर के पुत्र सूरज और वेद प्रकाश मिश्र के पुत्र कृष्ण मिश्र ने जमीनी विवाद के कारण उनकी पत्नी को मारा पीटा था जिसकी लिखित शिकायत उन्होने नगर थाने पर किया था किन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से उनका मनोबल बढ गया.

अर्जुन मिश्र के अनुसार पुलिस के इसी गैर जिम्मेदाराना रवैये से दबंग नन्द बहादुर, नन्द गोपाल पुत्र जयनाथ, कृष्णा प्रसाद पुत्र रामदेव, वेद प्रकाश पुत्र कृष्णा प्रसाद, अनुपम, अनुराग पुत्र वेद प्रकाश, विनोद, सूरज, रक्कू उर्फ राकेश पुत्रगण नन्द बहादुर, भोला, विपिन, अतुल पुत्र विनोद आदि ने 25 मई को उनके घर पर धावा बोलकर बुरी तरह से मारा पीटा और अपने घर जबरिया ले गये तथा हाथ पैर बांधकर मारा पीटा. पुलिस के पहुचने के बाद बंधक बनाये गये अर्जुन को दबंगों ने छोडा. घटना के बाद पुलिस को समूचे मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने दबाव देकर तहरीर बदलवाते हुए धाराओ का अल्पीकरण कर दिया और दोनो पक्ष का शान्ति भंग करने में चालान करने के साथ मामले को रफा दफा कर दिया. पुलिस के इस रवैये से आहत अर्जन मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है. मांग किया है कि दोषियो के विरूद्व कारवाई किये जाने ओर उसे बंधक बनाने और मार पीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किया जाय.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/bullies-enter-and-beaten-the-house-pleading-for-justice-from-sp/article-3592
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है