बस्ती में दलितों के घर पर चला बुलडोजर! न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई नहीं

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में प्रशासन द्वारा दलित का मकान जे.सी.बी. से पुलिस की मौजूदगी में ढहा दिया गया है. परिवार के लोग पड़ोसियों या खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर है. मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होने से लोगों में आका्रेश है.

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के निवासी दलित राम अवध पुत्र गोबरी, राजेन्द्र पुत्र  राम वेलास, प्रेमसागर, रामदीन पुत्रगण रामफेर के कच्चे-पक्के मकान को  न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते पूर्व ग्राम प्रधान भू-माफिया अब्दुल वहीद की शह पर पुलिस बल और की मौजूदगी में जे.सी.बी. लगाकर ध्वस्त करा दिया गया. इसे लेकर नागरिकों में रोष है.

हिन्दू युवा वाहिनी जिला आई.टी. सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार के साथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मण्डलायुक्त को पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया गया था. वाहिनी पदाधिकारी लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं किन्तु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई.

Basti News: 227 शिक्षकों का स्कूल रेडिनेस सेमिनार सम्पन्न यह भी पढ़ें: Basti News: 227 शिक्षकों का स्कूल रेडिनेस सेमिनार सम्पन्न

उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में कहा गया है कि लेखपाल वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार, दारोगा और पुलिस कर्मियों ने गत  13 अप्रैल को जिलाधिकारी और उच्च न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते हुये दलितों के कच्चे-पक्के मकान को ध्वस्त करा दिया. उक्त लोगों ने गाटा संख्या 611 में गांव के ही अप्पू, सुभाष, बब्लू पुत्रगण मुन्नीलाल  का अवैध छप्पर रखवा दिया. मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर दलितों को घर बनवाकर दिया जाय.

Basti News: अब पंचायत से संसद तक पहुंचेंगी महिलायें- रंजना सिंह यह भी पढ़ें: Basti News: अब पंचायत से संसद तक पहुंचेंगी महिलायें- रंजना सिंह

हिन्दू युवा वाहिनी जिला आई.टी. सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार  ने कहा है कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ दलितों  को मकान फिर से न बनवाया गया तो प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष ले जाया जायेगा. मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर के नागरिकों ने बताया कि गांव में   पूर्व ग्राम प्रधान भू-माफिया अब्दुल वहीद का गरीबों में खौफ है और वह बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाने से भी रोकता है.

बस्ती में सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा का हत्यारोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें: बस्ती में सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा का हत्यारोपी गिरफ्तार

रामपुर गांव के राम अवध, राजेन्द्र, इन्दल, हरिभरन, प्रेम सागर, रामदीन, ुसुनील, प्रमेश, उर्मिला, शान्ती, शीला, कमलावती, मंजू, गुडिया, शुमंत्री, नीलू, चन्द्रावती, सरिता, वेदकला, सीमा, विमला देवी आदि ने प्रशासन से मांग किया है  कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई कर जिन लोगों के घर जेसीबी लगाकार ढहाये गये हैं उनका मकान निर्माण कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Apr 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती में दलितों के घर पर चला बुलडोजर! न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई नहीं

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में प्रशासन द्वारा दलित का मकान जे.सी.बी. से पुलिस की मौजूदगी में ढहा दिया गया है. परिवार के लोग पड़ोसियों या खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर है. मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होने से लोगों में आका्रेश है.

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के निवासी दलित राम अवध पुत्र गोबरी, राजेन्द्र पुत्र  राम वेलास, प्रेमसागर, रामदीन पुत्रगण रामफेर के कच्चे-पक्के मकान को  न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते पूर्व ग्राम प्रधान भू-माफिया अब्दुल वहीद की शह पर पुलिस बल और की मौजूदगी में जे.सी.बी. लगाकर ध्वस्त करा दिया गया. इसे लेकर नागरिकों में रोष है.

हिन्दू युवा वाहिनी जिला आई.टी. सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार के साथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मण्डलायुक्त को पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया गया था. वाहिनी पदाधिकारी लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं किन्तु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई.

उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में कहा गया है कि लेखपाल वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार, दारोगा और पुलिस कर्मियों ने गत  13 अप्रैल को जिलाधिकारी और उच्च न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते हुये दलितों के कच्चे-पक्के मकान को ध्वस्त करा दिया. उक्त लोगों ने गाटा संख्या 611 में गांव के ही अप्पू, सुभाष, बब्लू पुत्रगण मुन्नीलाल  का अवैध छप्पर रखवा दिया. मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर दलितों को घर बनवाकर दिया जाय.

हिन्दू युवा वाहिनी जिला आई.टी. सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार  ने कहा है कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ दलितों  को मकान फिर से न बनवाया गया तो प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष ले जाया जायेगा. मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर के नागरिकों ने बताया कि गांव में   पूर्व ग्राम प्रधान भू-माफिया अब्दुल वहीद का गरीबों में खौफ है और वह बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाने से भी रोकता है.

रामपुर गांव के राम अवध, राजेन्द्र, इन्दल, हरिभरन, प्रेम सागर, रामदीन, ुसुनील, प्रमेश, उर्मिला, शान्ती, शीला, कमलावती, मंजू, गुडिया, शुमंत्री, नीलू, चन्द्रावती, सरिता, वेदकला, सीमा, विमला देवी आदि ने प्रशासन से मांग किया है  कि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई कर जिन लोगों के घर जेसीबी लगाकार ढहाये गये हैं उनका मकान निर्माण कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/bulldozer-hits-dalit-house-in-basti-no-action-taken-despite/article-25510
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है