Block Pramukh Chunav: गौर, बनकटी में हुई जमकर मारपीट; पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दुबौलिया में चली गोली

 Block Pramukh Chunav: गौर, बनकटी में हुई जमकर मारपीट; पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दुबौलिया में चली गोली
block pramukh chunav basti

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान जबर्दस्त बवाल हुआ. 8 जुलाई को नामांकन के दिन जिले के अलग-अलग इलाकों से मारपीट की सूचना मिली और पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार दुबौलिया ब्लॉक में मारपीट और फायरिंग तक हुई. दूसरी ओर बनकटी ब्लॉक में हिंसा हुई. दुबौलिया में तो पुलिस समेत कई निजी गाड़ियों पर निशाना बनाया गया.

वहीं दुबौलिया ब्लाक में तोड़फोड़ व फायरिंग की सूचना पर  जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे. दूसरी ओर गौर ब्लॉक में भी मार पीट की सूचना है. यहां बीजेपी से जटा शंकर शुक्ला चुनाव के मैदान में हैं विपक्ष में महेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.

टेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें  सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक

समाजवादी पार्टी के नेता सिद्धार्थ सिंह ने इस बीच दावा किया कि दुबौलिया में गोली चली. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'बस्ती ,दुबौलिया ब्लॉक पे एकडेंगवा निवासी नौजवान श्याम सुन्दर यादव जी को गोली मारने की घटना ने भाजपा के खुली गुंडागर्दी का प्रमाण दिया है.'

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है